फीफा विश्व कप के दौरान फुटबॉल प्रशंसकों को झेलनी पड़ी मायूसी, जियो में आई तकनीकी गड़बड़ी

By रितिका कमठान | Nov 21, 2022

फुटबॉल के महाकुंभ की शुरुआत के साथ जहां दुनिया भर में खुशी और उत्साह का माहौल है वहीं भारत में फीफा के उद्घाटन समारोह के दौरान फैंस को काफी निराश होना पड़ा। फीफा की लाइव स्ट्रीमिंग रिलायंस जियो के द्वारा जियो सिनेमा ऐप और पर वेबसाइट पर होनी थी मगर उद्घाटन समारोह शुरू होने के दौरान जियो यूजर्स को टेक्निकल परेशानी का सामना करना पड़ा। फीफा फुटबॉल विश्व कप आधिकारिक तौर पर कतर के 60,000 क्षमता वाले अल बायत स्टेडियम में उद्घाटन समारोह के साथ 20 नवंबर को शुरू हो चुका है। हालांकि फीफा के उद्घाटन समारोह के दौरान फीफा देखने के उत्सुक फैंस को निराशा हाथ लगी है। फुटबॉल फैंस इस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग की गुणवत्ता से भी नाखुश रहे। 

Jio Cinema ऐप ने दिया सुझाव

बफरिंग की समस्या को लेकर आई परेशानी के बाद जियो ने एक समाधान भी निकाला है। जियो ने ट्वीट किया कि जियो सिनेमा फैंस को शानदार अनुभव देने के लिए हम काम कर रहे है। जियो ने यूजर्स को कहा कि कतर विश्व कप 2022 का आनंद लेने के लिए ऐप को अपडेट कर लें। 

हालांकि यूजर्स ने जियो के अपडेट के बाद कहा कि नए अपडेट के बाद भी स्ट्रीमिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि उनके फोन में ऐप अपडेट के बाद बेहतर तरीके से काम कर रहा है। हालांकि देर रात तक भी यूजर्स इसे लेकर काफी परेशान होते रहे।

ऐसा रहा फीफा का उद्घाटन
फीफा का उद्घाटन समारोह काफी रंगारंग अंदाज में हुआ। बीटीएस की धुन पर यहां फैंस जमकर थिरके। इस उद्घाटन समारोह में 900 से अधिक कलाकारों ने अपनी पर्फॉर्मेंस दी थी। इस दौरान फीफा विश्व कप की ट्रॉफी को भी अल बायत स्टेडियम में लाया गया। 

प्रमुख खबरें

महिला हूं इसलिए... अफगानिस्‍तान में अकेले घूम रही थी ट्रैवल ब्‍लॉगर, मुजाहिदीन ने पकड़ लिया! फिर...

Ganeshotsav में Maharashtra जाएं... तो जरूर करें 8 Ashtavinayak मंदिरों के दर्शन

Gurugram Hit and Run Case | CCTV फुटेज के आधार पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज, आरोपी राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार

Kishau Dam Project पर 6 राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग बैठक की अध्यक्षता करेंगे Amit Shah