Readymde Blouse Designs: परफेक्ट लुक के लिए हल्दी फंक्शन में कैरी करें ऐसे ब्लाउज, लुक में लगेंगे चार चांद

By अनन्या मिश्रा | Feb 03, 2024

महिलाएं व लड़कियां साड़ी से लेकर लहंगे तक के साथ कई तरह के ब्लाउज कैरी करती हैं। वहीं रेडीमेड ब्लाउज में भी कई डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। वहीं अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए फंक्शन के हिसाब से ब्लाउज पहने जाते हैं। लेकिन हल्दी के फंक्शन में ब्लाउज चुनने के दौरान महिलाएं व लड़कियां कंफ्यूज हो जाती हैं।

 

ऐसे में अगर आप भी हल्दी लुक को खास बनाने के लिए ब्लाउज के स्टाइलिश डिजाइंस देख रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको ब्लाउज के ये स्टाइलिश डिजाइंस और उनको स्टाइल करने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।


क्रॉप टॉप स्टाइल ब्लाउज

अगर आप भी हल्दी फंक्शन में धोती स्टाइल लुक को कैरी करने की सोच रही हैं, तो आप क्रॉप टॉप स्टाइल वाला ब्लाउज पहन सकती हैं। इसमें स्टाइलिश लुक पाने के लिए दुपट्टे की जगह श्रृग या फिर केप स्टाइल कर सकती हैं। इसके अलावा आप ब्लाउज के लिए बैकलेस डिजाइंस चुन सकती हैं। वहीं इस तरह के ब्लाउज में लेस वर्क भी करवा सकती हैं।


प्लेन ब्लाउज डिजाइन 

हैवी वर्क वाली साड़ी या लहंगा स्कर्ट के साथ प्लेन ब्लाउज डिजाइन कैरी कर सकती हैं। इस लुक के साथ आप हैवी डिजाइन वाली ज्वैलरी चुनें। इस तरह से हल्दी के फंक्शन में आपका लुक स्टाइलिश और परफेक्ट नजर आएगा। इस लुक के साथ आप फ्रंट ब्रेड हेयर स्टाइल बना सकती हैं। 


मिरर वर्क ब्लाउज

आपको बता दें कि हल्दी लुक में सबसे ज्यादा मिरर वर्क के डिजाइन वाले ब्लाउज को पसंद किया जाता है। वहीं अगर आप बोल्ड लुक पाना चाहती हैं, तो बैक डिजाइन के लिए डोरी लगवा सकती हैं या फिर इसमें लटकन लगवा सकती हैं। शरारा से लेकर साड़ी तक के साथ आप इस तरह के ब्लाउज पहन सकती हैं। वहीं अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए चांदबाली इयररिंग्स कैरी कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Sydney Bondi Beach पर आतंकी हमला: हनुक्का कार्यक्रम में फायरिंग, 11 की मौत

दिल्ली की हवा फिर जहरीली: AQI 459 के साथ ‘सीवियर’ श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण

नशा, न्यायिक सुधार और रोस्टर व्यवस्था पर मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की बेबाक राय — जानिए क्या कहा?

Stanford की रिपोर्ट: AI में भारत की धाक, दुनिया में तीसरे पायदान पर, विकसित देशों को पछाड़ा