महिलाओं को लेकर बदली सऊदी अरब की सोच! पहली बार मक्का में हुई महिला सेना की तैनाती

By निधि अविनाश | Jul 22, 2021

इस्लाम के सबसे पवित्र स्थल मक्का और मदीना में पहली बार सऊदी महिला सैनिकों की तैनाती की गई है। एक खबर के मुताबिक, सऊदी अरब ने सेना की तैनाती के लिए महिला सैनिकों के समूह को शामिल करने का बड़ा फैसला लिया है। हज वार्षिक तीर्थयात्रा को सुरक्षित करने में मदद कर रहे हैं इस सेना समूह में सऊदी वुमन सोल्जर्स ग्रुप (Saudi Women Soldiers Group) में मोना (Mona) भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका ने ड्रोन हमले में मिलिशिया के ट्रक को नष्ट किया : मिलिशिया अधिकारी

मोना ने अपने दिवगंत पिता के करियर से प्रेरित होकर यह फैसला लिया है। बता दें कि अप्रैल महीने के बाद से, दर्जनों महिला सैनिक सुरक्षा सेवाओं का हिस्सा बन गई गई हैं जो इस्लाम के जन्म स्थान मक्का और मदीना में तीर्थयात्रियों की निगरानी करती हैं। मोना समेत कई महिला सेनिक खारी वर्दी, कूल्हे की लंबाई वाली जैकेट, ढीले पतलून  और अपने बालों को ढकने वाले घूंघट पर एक काले रंग की बेरी के साथ मक्का में ग्रैंड मस्जिद में अपनी समय बिताती है। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना के डेल्टा स्वरूप को लेकर सचेत रहने की जरूरत, मौत के मामलों में आई काफी कमी: जो बाइडेन

सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने सोशल और इकॉनोमिक सुधारों को आगे बढ़ाने के तहत विदेशी निवेश के लिए यह फैसला लिया गया है। इस सुधार योजना को विज़न 2030 का नाम दिया गया है। क्राउन प्रिंस ने महिलाओं पर ड्राइविंग प्रतिबंंध हटा दिया है। इसके अलावा, महिलाएं बिना किसी मर्द के भी बाहर अकेले यात्रा करने की अनुमति दे दी है। बता दें कि कोरोना महामारी को देखते हुए सऊदी अरब ने विदेशों से लाखों अन्य तीर्थयात्रियों के अलावा अपने नागरिकों पर हज यात्रा की रोक लगा दी है। 

प्रमुख खबरें

स्कूलों में बम होने की धमकी वाले झूठे संदेशों पर विश्वास न करें: Delhi Police

Noida: जीएसटी घोटाले में दिल्ली का कारोबारी, पत्नी, बेटा गिरफ्तार

Rajasthan के अजमेर लोकसभा क्षेत्र के एक मतदान केन्द्र पर पुनर्मतदान शुरू

LG VK Saxena की चली कैंची, DCW में नियमों के खिलाफ हुई थी नियुक्ति, अब की छुट्टी