विदेशी मुद्रा भंडार चार अरब डॉलर बढ़कर 698.27 अरब डॉलर पर पहुंचा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2025

स्वर्ण भंडार का मूल्य बढ़ने से देश का विदेशी मुद्रा भंडार पांच सितंबर को समाप्त सप्ताह में 4.04 अरब डॉलर बढ़कर 698.27 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इसके एक सप्ताह पहले देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 3.51 अरब डॉलर बढ़कर 694.23 अरब डॉलर हो गया था।

आरबीआई की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पांच सितंबर को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार का प्रमुख घटक मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 54 करोड़ डॉलर बढ़कर 584.47 अरब डॉलर हो गईं।

डॉलर के संदर्भ में व्यक्त विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में मूल्यवृद्धि या मूल्यह्रास का प्रभाव शामिल होता है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, आलोच्य सप्ताह में देश का स्वर्ण भंडार 3.53 अरब डॉलर बढ़कर 90.30 अरब डॉलर हो गया।

इस दौरान विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 3.4 करोड़ डॉलर घटकर 18.74 अरब डॉलर रह गए। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष में भारत की आरक्षित भंडार 20 लाख डॉलर बढ़कर 4.75 अरब डॉलर हो गया।

प्रमुख खबरें

Putin India Visit Day 2 | भारत-रूस संबंध मजबूत, रक्षा वार्ता और तेल व्यापार एजेंडे में शामिल, ऐसा होगा पुतिन का भारत में दूसरा दिन

President Putin India Visit Live Updates: 23rd India–Russia Summit से पहले आज राष्ट्रपति भवन में होगा पुतिन का औपचारिक स्वागत

Vladimir Putin को पीएम मोदी ने भेंट की रूसी भाषा में भगवद गीता, भारत-रूस की मजबूत दोस्ती का संकेत

Finance Minister Sitharaman पर TMC ने पश्चिम बंगाल के बारे में राज्यसभा को गुमराह करने का आरोप लगाया