G-20 के विदेश मंत्रियों की बैठक: रूस के विदेश मंत्री बोले- UNSC में सुधार के लिए यह सही समय

By अंकित सिंह | Mar 02, 2023

भारत जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। भारत में जी-20 देशों के विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक हो रही है। यह बैठक दिल्ली में हो रही है। इन सब के बीच रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बड़ी बात कही है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार का यह सही समय है। उन्होंने कहा कि यह संयुक्त राष्ट्र चार्टर में है कि प्रत्येक राज्य को किसी अन्य राज्य की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पालन करना चाहिए। यह आक्रमण (पश्चिम के अनुसार यूक्रेन का) उस युद्ध की प्रतिक्रिया को दर्शाता है जिसे पश्चिम कई वर्षों से तैयार कर रहा था और इसीलिए वह यूक्रेनी शासन को हथियार दे रहा था। 

इसे भी पढ़ें: भारत की भूमि पर भी दिखी अमेरिका और रूस के बीच की जंग! Russia-Ukraine War का असर एस जयशंकर की G20 डिनर डेट पर दिखा

रूस के विदेश मंत्री ने कहा कि आज जी20 बैठक को संबोधित करते हुए, प्रधान मंत्री मोदी ने एक संतुलित और जिम्मेदार स्थिति प्रस्तुत की। वह केवल कुछ अलग-थलग व्यक्तिगत स्थिति के बारे में नहीं बोल रहे थे क्योंकि पश्चिम भू-राजनीतिक तस्वीर को विभाजित करने की कोशिश कर रहा है। मोदी ने दुनिया भर में स्थिति का आकलन किया। उन्होंने कहा कि यदि हम इन देशों को (पश्चिम से) देखें तो वे भूमि पर कब्जा कर रहे थे और लोगों का शोषण कर रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि दुर्भाग्य से, पश्चिम ने अपनी नव-औपनिवेशिक आदतों को नहीं छोड़ा ... पश्चिम अभी भी वैश्विक समुदाय के हितों पर विचार किए बिना अपने हितों को बढ़ावा दे रहा।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: G20 Foreign Ministers Meet: जयशंकर के रात्रिभोज में नहीं पहुँचे कई विदेश मंत्री, मोदी ने सहमति बनाने का आह्वान किया

यूक्रेन संघर्ष को लेकर ‘खंडित पूर्व-पश्चिम संबंधों’ के साये में हो रही जी-20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वैश्विक चुनौतियों पर आम सहमति बनाने और भू-राजनीतिक तनाव पर मतभेदों के कारण इस समूह में समग्र सहयोग को प्रभावित नहीं होने देने का आह्वान किया। जी-20 के विदेश मंत्रियों की बैठक में अपने वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने बुद्ध तथा महात्मा गांधी का उल्लेख किया और प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे भारत के सभ्यतागत लोकाचार से प्रेरणा लें ‘‘जो विभाजित करने वाले मुद्दों की बजाय एकजुट करने वाले मुद्दों पर ध्यान देने के लिए प्रेरित करता है’’।

प्रमुख खबरें

Revanth Reddy का दावा: Telangana में 2028 चुनाव में Congress 90 सीट जीतेगी

Tamil Nadu के तिरुचिरापल्ली में भीषण सड़क हादसा, PM Narendra Modi ने जताया दुख

सूखा राहत: NCP SP नागपुर में निकालेगी Tractor March, प्रति हेक्टेयर 1 लाख मुआवजे की मांग

PM Modi से वार्ता करने Delhi पहुंचे Nepal के प्रधानमंत्री Balendra Shah, ऊर्जा और रेल संपर्क पर होगी चर्चा