सीरिया में तुर्की के हमले से भड़के अरब देशों के विदेश मंत्री, अपनी सेना हटाने का दिया आदेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 13, 2019

काहिरा। अरब देशों के विदेश मंत्रियों ने शनिवार को सीरिया में तुर्की के ‘‘आक्रमण’’ की निंदा की, जहां वह कुर्द बलों के खिलाफ एक आक्रामक दबाव बना रहा है। इसके साथ ही अरब देशों ने तत्काल प्रभाव से तुर्की को अपनी सेना हटाने के लिए कहा है। अरब लीग की यहां आपात बैठक के बाद बयान जारी कर ऐसा कहा गया। सीरिया के पूर्वोत्तर में अर्धस्वायत्तता की मांग करने वाले कुर्दों के खिलाफ तुर्की के हमले पर चर्चा करने के लिए अरब ने लीग की यह बैठक बुलायी।

बुधवार को यह घातक हमला किया गया था, जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी आलोचना हुई तथा प्रतिबंधों की धमकी दी गयी। अरब लीग के प्रमुख अहमद अबोल घेइत ने तुर्की के हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह हमला अरब भूमि पर किया गया है। बयान में कहा गया है कि मंत्रियों ने ‘‘हमला बंद करने तथा तत्काल प्रभाव से और बिना शर्त सीरिया की भूमि से तुर्की को हटने के लिए कहा है।’’

इसे भी पढ़ें: सीरिया पर तुर्की के हमले की जद में आए अमेरिकी सैनिक: पेंटागन

समूह ने कहा है कि तुर्की का हमला अरब राष्ट्रीय सुरक्षा को सीधा खतरा है।इसमे कहा गया है कि तुर्की के हमले का सामना करने के लिए वह जरूरी उपायों के बारे में विचार करेंगे। बयान में कहा गया है कि इसकी संभावित प्रतिक्रियाओं में राजनयिक और आर्थिक कार्रवाई शामिल है। इसके अनुसार साथ ही ‘तुर्की के आक्रमण का सामना करने के लिए सैन्य सहयोग’ भी शामिल है। इस बीच, सीरिया पर हमले के विरोध में जर्मनी ने तुर्की को हथियारों की बिक्री पर रोक लगा दी है।

प्रमुख खबरें

IPO Market में जबरदस्त हलचल: अगले हफ्ते 5 कंपनियां जुटाएंगी ₹7,443 करोड़, Investors के लिए बड़ा मौका

Maruti Suzuki का ₹35,000 करोड़ का Investment Plan: 5 साल में 63 लाख कारों की बिक्री का है महा-लक्ष्य

Galle Test से पहले Team India में बड़ा फेरबदल, Sai Sudharsan की जगह Sarfaraz Khan को मिली जिम्मेदारी

Shubman Gill फिट, Yashasvi Jaiswal का जलवा, Sri Lanka के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन