IPL पर मंडरा रहा खतरा! 15 अप्रैल तक नहीं खेल पाएंगे विदेशी खिलाड़ी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2020

नयी दिल्ली। कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को रोकने के लिए सरकार की वीजा पाबंदियों के कारण कोई भी विदेशी खिलाड़ी इस साल इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने के लिए 15 अप्रैल तक उपलब्ध नहीं होगा। बीसीसीआई सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी जिससे टूर्नामेंट के भविष्य पर संशय के बादल छा गए हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या कोरोना वायरस की वजह से रद्द हो जाएगा 2020 ओलंपिक?

बीसीसीआई सूत्र ने बताया कि आईपीएल में खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी बिजेनस वीजा की श्रेणी में आते हैं। सरकार के निर्देशों के अनुसार वे 15 अप्रैल तक नहीं आ सकते।’’देश में कोरोना वायरस के नए मामलों को देखते हुए सरकार ने परामर्श जारी करके सभी मौजूदा विदेशी वीजा 15 अप्रैल तक निलंबित कर दिए हैं। राजनयिक और कामकाजी वीजा जैसी कुछ श्रेणियों में हालांकि छूट दी गई है।

इसे भी पढ़ें: शिवपाल सिंह ने भाला फेंक में हासिल किया टोक्यो ओलंपिक का टिकट

भारत में अब तक कोरोना वायरस के 60 मामले सामने आ चुके हैं। इस विषाणु के कारण दुनिया भर में 4000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। आईपीएल के भविष्य पर फैसला 14 मार्च को मुंबई में इसकी संचालन परिषद की बैठक के दौरान किया जाएगा। सूत्र ने कहा, ‘‘सभी फैसले मुंबई में संचालन परिषद की बैठक में किए जाएंगे।’’एक विकल्प यह भी है कि 29 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल को खाली स्टेडियम में कराया जाए।

प्रमुख खबरें

महिला अफसर को अश्लील संदेश मामला: TVK MLA सी अरुल विग्नेश पर कार्रवाई की मांग

पैसे भेजने के लिए बैंक अकाउंट जरूरी नहीं? RBI के नए मनी ट्रांसफर नियम समझें

Auckland Football Match: न्यूजीलैंड ने भारत को मैत्री मुकाबले में 5-0 से हराया

Runway से फिसलकर जमीन पर झुका Training Aircraft, Solapur में सुरक्षित बचीं महिला पायलट