प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन में जमकर काटा बवाल, फोरेंसिक टीम नुकसान का कर रही आकलन, तोड़फोड़ की तस्वीरें आईं सामने

By अनुराग गुप्ता | Jul 15, 2022

कोलंबो। श्रीलंका अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने अंतरिम राष्ट्रपति के तौर पर शुक्रवार को शपथ ली। दरअसल, गोटबाया राजपक्षे ने गुरुवार को सिंगापुर पहुंचते ही ईमेल के जरिए संसद अध्यक्ष महिंदा यापा अभयवर्धने को राष्ट्रपति पद से अपना इस्तीफा भेजा था। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने जमकर जश्न मनाया। जिसका वीडियो भी सामने आया था। क्योंकि प्रदर्शनकारी लंबे समय से गोटबाया राजपक्षे से इस्तीफे की मांग कर रहे थे लेकिन बुधवार को अचानक गोटबाटा राजपक्षे के बिना इस्तीफा दिए कोलंबो से मालदीव जाने की वजह से प्रदर्शनकारी भड़क गए और उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय में भी अपना कब्जा जमा लिया था।

इसे भी पढ़ें: श्रीलंकाई संसद के अध्यक्ष ने राष्ट्रपति राजपक्षे के इस्तीफे की आधिकारिक घोषणा की 

ऐसे में अब फोरेंसिक टीम राष्ट्रपति भवन का मुआयना कर रही है और कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन कर रही है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में बताया कि प्रधान न्यायाधीश जयंत जयसूर्या ने रानिल विक्रमसिंघे को अंतरिम राष्ट्रपति के तौर पर शपथ दिलाई। संसद अध्यक्ष ने शुक्रवार को आधिकारिक रूप से ऐलान किया कि गोटबाया राजपक्षे ने इस्तीफा दे दिया है। 

प्रमुख खबरें

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump

Delhi में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत ने कहा- आंतरिक मामलों में दखल

Noida में अस्पताल से अगवा तीन दिन की बच्ची बरामद, आरोपी महिला गिरफ्तार

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द