Assam के पूर्व मंत्री Siddeque Ahmed का 63 वर्ष की आयु में निधन, कैंसर से थे पीड़ित

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 13, 2026

असम के पूर्व मंत्री सिद्दीक अहमद का लंबे समय तक कैंसर से जूझने के बाद रविवार को निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे। उनके निजी सचिव एस. अहमद ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सिद्दीक अहमद ने श्रीभूमि जिले के बारोइग्राम स्थित अपने आवास पर सुबह करीब आठ बजे अंतिम सांस ली।

इसके बाद विपक्षी दल कांग्रेस ने उन्हें निलंबित कर दिया था और यह निलंबन अब तक जारी थ। अहमद के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि उन्होंने हमेशा लोगों के कल्याण को प्राथमिकता दी। शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हम अलग-अलग राजनीतिक दलों से जुड़े थे, लेकिन हमारा रिश्ता राजनीति से कहीं आगे था।

जीवन के कठिन दौर में हम एक-दूसरे के साथ खड़े रहे और मुश्किलों का मिलकर सामना किया।’’ कांग्रेस प्रवक्ता बेदब्रत बोरा ने भी अहमद के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी अब भी उन्हें संगठन का हिस्सा मानती है और उन्हें पूरा सम्मान दिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Is it OK? असहज दिखे थें जिनपिंग, मोदी ने रोका भाषण, वीडियो वायरल

रूस ने Nayara Energy से खरीदा 1.20 लाख टन पेट्रोल

UNSC पर भयंकर भड़के पुतिन, भारत को मिलेगी वीटो पॉवर?

24 की उम्र में पहली बार मां बनी थीं Mahira Khan, अब 41 में फिर बेबी बंप के साथ सामने आईं अभिनेत्री