भारतीय महिला डिफेंडरों के लिये 7 दिवसीय शिविर का संचालन करेंगे फर्गुस कावानाग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2019

नयी दिल्ली। दो बार के विश्व कप विजेता आस्ट्रेलिया के फर्गुस कावानाग भारतीय महिला हॉकी टीम के लिये बेंगलुरू में सात दिवसीय डिफेंडरों के शिविर का आयोजन करेंगे। सात जुलाई को बेंगलुरू पहुंचे कावानाग ने भारतीय पुरूष टीम के लिये भी इस तरह का शिविर लगाया था। अब वह महिला टीम के लिये सोमवार से शिविर का आयोजन करेंगे।

इसे भी पढ़ें: भारतीय महिला हॉकी टीम के कोचिंग शिविर के लिये 33 खिलाड़ियों का ऐलान

भारत के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने कहा कि एफआईएच महिला सीरिज में हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा लेकिन कुछ पहलुओं पर और मेहनत करने की जरूरत है। इसी वजह से इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इससे हमारे डिफेंडरों को खुद को निखारने में मदद मिलेगी।

प्रमुख खबरें

Maharashtra: देवेंद्र फडणवीस किसानों के मुद्दे सुलझाएं या EC के प्रवक्ता बनें, कांग्रेस नेता का तंज

भारत का उत्थान बिना टकराव और विघटन के समावेशी विकास पर आधारित: Rajnath Singh

Ganjam में गांव पर हमले और भीड़ हिंसा मामले में 5 महिलाओं समेत 13 गिरफ्तार

Election Commission पुनर्गठन और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की झारखंड में वामदलों ने उठाई मांग