कैरी को टीम में शामिल नहीं करने से खफा हैं पूर्व आस्ट्रेलियाई दिग्गज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2019

सिडनी। एशेज श्रृंखला के लिये चुनी गयी टीम में एलेक्स कैरी को नहीं शामिल करने से आस्ट्रेलिया के पूर्व महान खिलाड़ी मार्क वॉ और शेन वार्न ने हैरानी जतायी जबकि मार्क टेलर ने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि जो बर्न्स और कुर्टिस पैटरसन को नहीं चुना गया। आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट श्रृंखला के लिये शुक्रवार को 17 सदस्यीय टीम का चयन किया। इसमें सलामी बल्लेबाज कैमरन बैनक्रोफ्ट को स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के साथ टीम में शामिल किया गया है जिन पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गेंद से छेड़छाड़ के मामले में पिछले साल प्रतिबंध लगा था।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका ने रोका मोहम्मद शमी का वीजा, BCCI ने लिया तुरंत एक्शन

पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान टेलर ने कहा, ‘‘मैं निराश हूं कि कुर्टिस पैटरसन टीम में जगह नहीं बना सके। आप कुछ नहीं कर सकते लेकिन उसके और जो बर्न्स के लिये थोड़ा दुख महसूस कर रहा हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इन दोनों ने अपने पिछले टेस्ट मैचों में शतक जड़े थे। चयनकर्ता पिछले टेस्ट मैचों के बजाय हालिया प्रदर्शन के आधार पर टीम चुन रहे हैं।’’

प्रमुख खबरें

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव