‘द बुल’ के नाम से मशहूर पूर्व बेसबॉल स्टार चैंपियन की 74 साल की उम्र में निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 15, 2020

ह्यूस्टन। मेजर लीग बेसबॉल (एमएलबी) में अपने जमाने के दिग्गज खिलाड़ी रहे बॉब वाटसन का निधन हो गया है। वह 74 साल के थे। वाटसन ने ह्यूस्टन एस्ट्रोज के साथ 14 सत्र तक मेजर लीग खेली थी। इस क्लब ने गुरुवार की रात को उनके निधन की घोषणा की।

इसे भी पढ़ें: पीठ दर्द से परेशान पाक तेज गेंदबाज हसन अली, हो सकता है ऑपरेशन

वाटसन बाद में विश्व सीरीज जीतने वाले पहले अश्वेत महाप्रबंधक बने थे। उन्होंने 1996 में न्यूयार्क यांकीज के साथ यह उपलब्धि हासिल की थी। उन्हें दो बार ऑल स्टार टीम में भी चुना गया था। ‘द बुल’ के नाम से मशहूर वाटसन ने 1973 और 1975 में ऑल स्टार टीम में जगह बनायी थी। उनके नाम पर मेजर लीग इतिहास का 10,00000वां रन बनाने की उपलब्धि भी है। उन्होंने चार मार्च 1975 को सैन फ्रांसिस्को जाइंट्स के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Hardik Pandya से मिलने का सपना, टी20 वर्ल्ड कप में इटली के ऑलराउंडर थॉमस ड्राका की बड़ी उम्मीद

Premier League: Liverpool के खिलाफ फैसले पर भड़के हालैंड, VAR विवाद के बीच मैनचेस्टर सिटी की बड़ी जीत

Kylian Mbappe का फिर चला जादू, Valencia के खिलाफ गोल दागकर Real Madrid को दिलाई शानदार जीत

Olympic हादसे के बाद लिंडसे वॉन के लिए राफेल नडाल का भावुक संदेश, खेल जगत में चिंता