Durga Puja टिकट घोटाला: पूर्व मंत्री Indranil Sen 10 नवंबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 29, 2026

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन को दुर्गा पूजा के प्रीव्यू शो और टिकट बिक्री में कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में एक अदालत ने बृहस्पतिवार को 10 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। अदालत ने उनकी जमानत याचिका भी खारिज कर दी। गायक और नेता सेन को कोलकाता पुलिस ने बुधवार को मासआर्ट सोसाइटी से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में गिरफ्तार किया था।

सेन के वकील ने दावा किया कि आरोप झूठे हैं, सेन निर्दोष हैं और उनके खिलाफ की गई शिकायत राजनीति से प्रेरित है। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने 15 अक्टूबर को शहर में दुर्गा पूजा समारोहों से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में सेन की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार में सांस्कृतिक मामलों और पर्यटन मंत्री रहे सेन पर दुर्गा पूजा का व्यावसायीकरण करने और प्रीव्यू शो के लिए महंगे टिकट बेचने का आरोप है।

बोबाजार थाने में जॉयदीप मुखर्जी की शिकायत के आधार पर दर्ज प्राथमिकी में सेन का नाम शामिल किया गया था। मुखर्जी का आरोप है कि 2022 से 2024 के बीच, सेन और उनके संगठन ने खुद को यूनेस्को से जुड़ा बताकर, प्रिव्यू-शो के टिकट बेचे और धर्म के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी की। सेन को बुधवार शाम साल्ट लेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में ईडी कार्यालय से बाहर निकलने के बाद कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

वह इस मामले में अगले दौर की पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय गए थे।

प्रमुख खबरें

Cyclone Arnab: Odisha के गंजाम में बाढ़ पीड़ितों को निकालने में जुटा Coast Guard

LAC पर भारत का चक्रव्यूह! जानिए क्यों सियांग मेगा प्रोजेक्ट से कांप रहा है ड्रैगन

New Zealand पर T20I सीरीज में व्हाइटवॉश का खतरा, Team India करेगी नए प्रयोग

Meerut Police ने मालकिन को नशीला पदार्थ देकर चोरी करने के मामले में चार आरोपियों को पकड़ा