बीजेपी के पूर्व मंत्री ने किया CM शिवराज का अपमान : पीसी शर्मा

By सुयश भट्ट | Jul 17, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल में काटजू अस्पताल को लेकर सियासत शुरु हो गई है। काटजू अस्पताल में लोकार्पण के समय लगी पट्टिका में नाम ना होने से पूर्व मंत्री की नाराजगी सामने आई थी। जिसके बाद शिलालेख बदलकर दूसरी लगाई, जिसमें पूर्व मंत्री का भी नाम शामिल किया गया। 

इसे भी पढ़ें:एयर इंडिया और सिंधिया दोनो है बिकाऊ - पूर्व मंत्री अरुण यादव 

दरअसल काटजू शासकीय सिविल हॉस्पिटल के फीवर क्लीनिक का आज पूर्व मंत्री उमाशंकर उद्घाटन करने पहुंचे थें। जहां पीसी शर्मा के विरोध के बाद उन्होंने उद्घाटन का कार्यक्रम बदलकर फीवर क्लीनिक का अवलोकन किया। जानकारी के अनुसार पहले ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहाने ने उद्घाटन कर दिया था। पीसी शर्मा ने कहा कि यह सब डॉक्टरों पर दबाव बनाकर किया गया।

इसे भी पढ़ें:सिंधिया पर कमलनाथ का तंज, अब कैसे आगे चलती है गाड़ी वो देखा जाएगा 

वहीं काटजू अस्पताल के लोकार्पण के समय पूर्व मंत्री उमाशंकर को न बुलाए जाने पर नाराजगी जाहिर की थी। उनकी नाराजगी के बाद शिलालेख को बदलकर दूसरी लगाई गई, जिसमें उनका नाम शामिल हो गया। वहीं दूसरी तरफ इसी अस्पताल में फीवर क्लीनिक का उद्घाटन करने की भी योजना बनाई थी जिसका कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने विरोध किया।

प्रमुख खबरें

Kochi Mercedes Car Accident मामले में जज के नाबालिग बेटे की जमानत बरकरार, याचिका खारिज

UP में PMHS डॉक्टरों के लिए सुपर स्पेशियलिटी का मौका, 10 साल की सेवा अनिवार्य

Maharajganj में पुलिस और ATS का बड़ा एक्शन, 122 किलो गांजे के साथ दो तस्कर दबोचे

Titan के Jewellery और Watch सेगमेंट में तेजी से Net Profit बढ़कर Rs 2393 करोड़ पहुंचा