जम्मू-कश्मीर के डीडीसी चुनाव में भाजपा के पूर्व मंत्री श्याम लाल चौधरी 11 मतों से हारे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 23, 2020

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में भाजपा के पूर्व मंत्री श्याम लाल चौधरी को जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव में जम्मू की सुचेतगढ़ सीट से 11 मतों के मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। बुधवार को मतगणना के दौरान फारुक अब्दुल्ला नीत सात दलों का गुपकर गठबंधन 280 में से 112 सीटों पर या तो जीत दर्ज कर चुका है या आगे चल रहा है। भाजपा 74 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

इसे भी पढ़ें: इन देशों की यात्रा करके भारत आये लोगों के लिए एसओपी जारी, नये कोरोना के खतरे की आशंका

राज्य के निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार जम्मू जिले की सुचेतगढ़ सीट पर श्याम लाल चौधरी को12,958 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय उम्मीदवार तरनजीत सिंह 12,969 मतों के साथ विजयी रहे। चौधरी पूर्ववर्ती राज्य जम्मू-कश्मीर में भाजपा-पीडीपी गठबंधन सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।

प्रमुख खबरें

सिंधु जल संधि अपने वर्तमान स्वरूप में अब नहीं करेगी काम, पाकिस्तान को आतंकवाद रोकना होगा: आधिकारिक सूत्र

बिहार विधानसभा: मॉनसून सत्र के पहले दिन 10 अहम विधेयक पेश, जुआ और ऑनलाइन सट्टेबाजी पर लगेगी रोक

होर्मुज जलडमरूमध्य में एक और जहाज पर हुआ हमला, ब्रिटिश सेना ने जारी किया अलर्ट

वांगचुक की जान बचाना प्राथमिकता: दिल्ली हाई कोर्ट ने सफदरजंग अस्पताल से मांगी मेडिकल रिपोर्ट