Prabhasakshi NewsRoom: पूर्व खूँखार डकैत मलखान सिंह ने Congress में शामिल होते ही कहा- जनता को हमें जिताना पड़ेगा

By नीरज कुमार दुबे | Aug 10, 2023

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस हर वो प्रयास कर रही है जो उसे सत्ता में वापस ला सके। कांग्रेस दूसरे दलों के प्रभावी नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करवा रही है, हिंदुत्व से जुड़े मुद्दों पर संभल कर आगे बढ़ रही है और आदिवासियों, दलितों और पिछड़े वर्गों से जुड़े मुद्दों को भी तत्परता से उठा रही है। कांग्रेस में इस समय ऐसे लोग भी शामिल किये जा रहे हैं जो किसी क्षेत्र या समाज के वर्ग पर कुछ प्रभाव रखते हैं। खास बात यह है कि ऐसे लोगों को पार्टी में शामिल करते समय कांग्रेस उनका इतिहास नहीं देख रही है। बुधवार को जब कांग्रेस ने पूर्व डकैत मलखान सिंह को पार्टी में शामिल किया तो कई सवाल उठे। ऐसा इसलिए क्योंकि इस साल नवंबर-दिसंबर में होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व डकैत मलखान सिंह ने कहा है कि पार्टी जहां-जहां हमें प्रचार की जिम्मेदारी देगी वहां जनता को कांग्रेस को जिताना ही पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: Kamal Nath के बयान को लेकर तेज हुई MP की राजनीति, BJP ने कहा- वह हिंदुओं की ताकत समझ चुके हैं

दूसरी ओर, इस अवसर पर कमलनाथ ने सत्तारुढ़ भाजपा पर अपने दो दशक लंबे शासन के दौरान लोगों के बीच भय और आतंक पैदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोगों ने भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है।

जहां तक मलखान सिंह की बात है तो आपको बता दें कि उसके बारे में यह भी जानकारी मिलती है कि वह पहला ऐसा डकैत था जिसके पास ऑटोमैटिक अमेरिकन राइफल थी। डकैती छोड़ने के बाद उसका मन राजनीति में लगा। इसके लिए वह पहले कांग्रेस के करीब आया, उसके बाद समाजवादी पार्टी में गया। 2019 में उसने भाजपा से लोकसभा चुनाव के लिए टिकट मांगा, भाजपा ने टिकट नहीं दिया तो वह कांग्रेस से नजदीकियां बढ़ाने लगा। हाल ही में जब प्रियंका गांधी ग्वालियर आई थीं तो कांग्रेस की रैली में शामिल होकर उसने स्पष्ट संकेत दे दिया था कि वह पार्टी में शामिल होगा। अब जब वह कांग्रेस में शामिल हो चुका है तो माना जा रहा है कि शिवपुरी, भिंड, दतिया और बुंदेलखंड क्षेत्र की लगभग 40 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस को लाभ हो सकता है।

प्रमुख खबरें

Pargat Singh और Sachin Pilot अमृतसर पहुंचे, Harmandir Sahib में लिया आशीर्वाद

INDIA गठबंधन के नेता लंच के बाद Rajghat तक कर सकते हैं मार्च, चुनाव आयोग पर विरोध तेज

RBI ने ऐसा क्या बदला, होम लोन-कार लोन की बढ़ने वाली है? कब और किसने लिया था पहला लोन, जानें कर्ज की कहानी

Nana Patekar का निधन, Air Chief Marshal ने सराही क्षमता, देश भर की बड़ी खबरें