ब्राजील के स्टार फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो गिरफ्तार, जाली पासपोर्ट के सहारे कर रहे थे ये काम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2020

आसुनसियोन। ब्राजील के पूर्व फुटबॉल स्टार रोनाल्डिन्हो और उनके भाई को जाली पासपोर्ट के सहारे पराग्वे में घुसने के आरोप में आसुनसियोन में गिरफ्तार किया गया है। पराग्वे के एक मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘‘अटार्नी जनरल के कार्यालय ने उनकी गिरफ्तारी के लिये वारंट जारी किया।

रोनाल्डिन्हो पर सार्वजनिक दस्तावेज में गलत जानकारी देने का आरोप है।’’रोनाल्डिन्हो और उनके भाई राबर्टो डि आसिस मोरिएरा अदालत से शुक्रवार की रात आठ बजकर 15 मिनट पर बाहर निकल थे। लेकिन इसके दो घंटे के अंदर ही उन्हें राष्ट्रीय पुलिस मुख्यालय ले जाया गया। 

इसे भी पढ़ें: पूर्व भारतीय फुटबॉलर अशोक चटर्जी का निधन

इन दोनों भाईयों के वकील एडोल्फो मारिन ने कहा कि वह नहीं जानते कि उन्हें क्यों गिरफ्तार किया गया। मारिन ने कहा, ‘‘हम नहीं जानते कि किस अधिकार के तहत उन्हें गिरफ्तार किया गया है। ’’इससे पहले गुरुवार को आसुनसियोन में सरकारी वकील ने दोनों भाईयों से सात घंटे तक पूछताछ की थी। 

प्रमुख खबरें

उदयपुर में 2 करोड़ की घूस लेते दलाल अरेस्ट, Rajasthan ACB ने SOG के एडिशनल एसपी को भी पकड़ा

BJP सांसद Sambit Patra का Congress पर हमला, संस्थाओं को बदनाम करने का लगाया आरोप

S Jaishankar ने UNGA में बहुध्रुवीय दुनिया का किया आह्वान, वैश्विक शांति और सुधार पर दिया जोर

सूखे और Flood से जूझ रहे किसानों को केंद्र देगा पूरी मदद, Shivraj Singh Chouhan ने बनाई योजना