प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार मोदी की मंडी रैली में नहीं जायेंगे

By विजयेन्दर शर्मा | Dec 27, 2021

पालमपुर  l  प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार मोदी की मंडी रैली में नहीं जायेंगे

शांता कुमार इन दिनों अपनी बेटी के पास दुबई में है l  दुबई से जारी एक विज्ञप्ति में उन्होंने कहा है कि विश्वविख्यात भारत की काशी का कायाकल्प करने के बाद आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी हिमाचल की छोटी काशी मंडी में पधार रहे हैं  l  वह श्री जयराम ठाकुर , मुख्यमंत्री हिमाचल सरकार को 4 वर्ष इमानदारी से बढ़िया सरकार चलाने के लिए अपना आशीर्वाद देंगे l यह हिमाचल प्रदेश के लिए एक अविस्मरणीय दिन होगा l

इसे भी पढ़ें: पी एम नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिये मंडी तैयार

उन्होंने प्रधानमंत्री  का मंडी आगमन पर स्वागत किया है और प्रदेशवासियों को इस ऐतिहासिक अवसर पर बधाई दी है l शांता कुमार ने कहा है कि उन्हें मंडी की इस ऐतिहासिक रैली में सम्मिलित होने के लिए  जयराम ठाकुर जी ने स्वयं दूरभाष पर निमंत्रण दिया है परंतु वह इन दिनों अपनी बेटी के पास दुबई में हैं l इसलिए वह इस भाग्यशाली दिवस पर उपस्थित नहीं हो पाएंगे परंतु वह आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी और श्री जयराम ठाकुर जी को बताना चाहते हैं कि भले ही वह तन से नहीं परंतु मन से उस दिन उनके आसपास रहेंगे l

 

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी के हिमाचल दौरे पर ओमिक्रोन वैरिएंट के खतरे के साथ मौसम के खलल डालने की संभावना

 

उन्होंने कहा है कि जयराम सरकार ने 4 वर्षों में सराहनीय कार्य किए हैं और इसी दिन दूसरी  ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें 110 निवेशकों के साथ आदरणीय प्रधानमंत्री जी के साथ रूबरू करवाने का भी कार्यक्रम है  l यह भी एक महत्वपूर्ण प्रयास है l शांता कुमार ने समस्त हिमाचल वासियों से अपील की है कि  मंडी में आयोजित ऐतिहासिक रैली में शामिल होकर नरेंद्र मोदी  के आशीर्वचनो का लाभ उठाएं    l

प्रमुख खबरें

Health Tips: Stress और डिप्रेशन की होगी छुट्टी? Mental Health के लिए Super Supplement है Creatine, जानें पूरी सच्चाई

Ketan Agarwal murder | मंगेतर ने रची थी खौफनाक साजिश! बाली ट्रिप पर चोरी हुए पासपोर्ट से जुड़ी थी बिजनेसमैन केतन अग्रवाल के कत्ल की कड़ियां

Prabhasakshi NewsRoom: Pakistan के प्रति प्रेम का इजहार करना JD Vance को पड़ा भारी, पत्नी Usha Vance भी सुर्खियों में आईं

Adventure Sports: कम बजट में Vietnam Trip का प्लान? ये Adventure Sports बना देंगे आपका सफर यादगार