दिग्विजय ने दी RSS प्रमुख को नसीहत, कहा- अपने शिष्यों को पहले समझाएँ

By सुयश भट्ट | Jul 05, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के हिंदू-मुस्लिम का डीएनए एक होने वाले बयान पर उन्हें नसीहत दी है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह बात उन्हें पीएम मोदी, अमित शाह और बीजेपी के मुख्यमंत्रियों को समझाने की ज़रूरत है। इसे साथ ही बजरंद दल और वीएचपी, संघ प्रचारकों को भी समझाने की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें:दिग्विजय ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को दी नसीहत, कहा- अब आपका कद बढ़ चुका है तो सोच समझ कर बोलें 

उन्होंने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर से ले कर संघ द्वारा बौद्धिक प्रशिक्षणों में मुसलमानों के खिलाफ जो नफ़रत का बीज बोया गया है वह निकालना आसान नहीं है। उन्होंन ताना कसते हुए कहा कि अगर संघ प्रमुख पूरी तरह से ईमानदार हैं तो बीजेपी मे वह सब नेता जिन्होंने निर्दोष मुसलमानों को प्रताड़ित किया है, उन्हें उनके पदों से तत्काल हटाने का निर्देश दें। जिसकी शुरुआत पीएम नोदी और योगी आदित्यनाथ से की जाए।

 

इसे भी पढ़ें: भागवत के बयान के बाद नकवी बोले- संघ के विचारों पर विरोधियों के दुष्प्रचार हावी रहे हैं

 

दिग्विजय सिंह ने कहा कि मोहन भागवत जी अच्छी तरह से जानते हैं कि संघ प्रमुख ऐसा नहीं करेंगे। क्योंकि उनकी कथनी और करनी में काफी अंतर है। हालांकि उन्होंने संघ प्रमुख की उस बात का समर्थन किया कि हम सभी पहले भारतीय हैं।

 

प्रमुख खबरें

Litton Das की Australia टेस्ट में वापसी, Bangladesh क्रिकेट का बड़ा दांव

PoK पर ऐसा क्या बोले पाकिस्तानी? घसीटकर ले गई शहबाज की पुलिस

Glasgow से CWG 2030 की मेजबानी का बिगुल बजेगा, अहमदाबाद को मिलेगा औपचारिक न्योता!

Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकत