दिग्विजय सिंह ने CM शिवराज को लिखा पत्र, पुलिस पर कांग्रेस नेताओं को प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

By सुयश भट्ट | Feb 24, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। इस पत्र में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। और साथ ही ‘खुरई कांड’ की जांच के लिए एसटीएफ टीम गठित करने की मांग की है। वहीं दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाही की अपील सीएम शिवराज से की है। 

इसे भी पढ़ें:यूक्रेन में फंसी विदिशा की बेटी की मां के साथ हुई ठगी, PMO के नाम पर टिकट के लिए वसूले 42 हजार रुपये 

दरअसल दिग्विजय सिंह ने पत्र में लिखा है कि कांग्रेस नेताओं को चुन-चुनकर टारगेट किया जा रहा है। पुलिस कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं को टारगेट कर रही है। प्रदेश को ‘‘वेलफेयर स्टेट’’ से पुलिस स्टेट के रूप में तब्दील होने से बचाया जाए। हाल ही में घटित इस तरह की घटनाएं राज्य के पुलिस स्टेट बनने का संदेश दे रही है।

इसे भी पढ़ें:अर्चना जायसवाल को पद से हटाने पर बीजेपी ने कसा तंज, कहा - हनुमान चालीसा करवाना पड़ा भारी 

 आपको बता दें कि खुरई में कुछ दिन पहले तहसील परिसर में कांग्रेस और बीजेपी के नेता आमने-सामने हुए थे। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। लाठीचार्ज में कांग्रेस के कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

प्रमुख खबरें

गौरव गोगोई ने की कार्बी समुदाय के खिलाफ नारों की निंदा, आंगलोंग में तनाव के बीच शांति की अपील

मुनीर की मौत आसमान से आएगी! LoC पर पाक ने रातों-रात तैनात की 35 एंटी-ड्रोन यूनिट्स

ओवरथिंकिंग से पेट खराब! दिमाग-आंत कनेक्शन समझे, जाने क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

Bangladesh में हिंदू अल्पसंख्यकों की लिंचिंग जारी, भारत-विरोधी सोच को मिल रहा बढ़ावा