पूर्व मुख्यमंत्री कलमनाथ ने भाजपा की शिवराज सरकार पर कोविड-19 हॉस्पिटलों को लेकर खड़े किए सवाल

By दिनेश शुक्ल | Sep 01, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोविड-19 के इलाज के लिए सरकार द्वारा चिंहित अस्पतालों को लेकर सियासत शुरू हो गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बताना चाहिए कि क्यों सरकारी कोविड हॉस्पिटल और केयर सेंटर खाली रहे और चिरायु जैसे हॉस्पिटल में कोविड के मरीजों को भर्ती किया जाता रहा, जहाँ मनमाने तरीके से उपचार के नाम पर नागरिकों की गाढ़ी कमाई और सरकारी खजाने पर डाका डाला गया। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि मेरे संज्ञान में लाया गया कि चिरायु हॉस्पिटल, जो कोविड की महामारी के लिए चिन्हित किया गया है, वहाँ आम लोगों के साथ ज्यादती की जा रही है। उपचार में गंभीर लापरवाही भी बरती जा रही है। 

प्रमुख खबरें

Kerala High Court ने CMRL रिश्वत मामले में Pinarayi Vijayan पर FIR दर्ज करने का दिया आदेश

CTI ने PM Modi को लिखा पत्र, त्योहारों में दिल्ली के प्रमुख बाजारों में प्रदर्शन रोकने की मांग

Vaishno Devi Yatra का बुलावा आते ही दूर होने लगती हैं रुकावटें और बनते हैं काम

Goa में 27 लाख देकर फर्जी अफसर बना शख्स, Excise Department की कुर्सी पर बैठते ही धराया