पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 24 नवंबर को आदिवासी नेताओं को बैठक के लिए बुलाया

By सुयश भट्ट | Nov 17, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आगामी पंचायत चुनावों की रणनीति बनाने के लिए पार्टी के विधायकों और अनुसूचित जनजाति के अन्य नेताओं को 24 नवंबर को राजधानी भोपाल में एक बैठक के लिए बुलाया है।

इसे भी पढ़ें:MP में खाद के संकट ने लिया विकराल रूप, किसानों ने आपस मे की हाथापाई 

पार्टी के प्रवक्ता ने कहा कि राज्य में आगामी ग्राम पंचायत चुनावों के लिए पार्टी की तैयारी के मद्देनजर 22 जिलों के सभी 89 आदिवासी बहुल प्रखंडों के सभी नेता और कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहेंगे।

वहीं सूत्रों ने बताया कि पार्टी ने राज्य में आदिवासी वोट बटोरने के लिए कुछ विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की भी योजना बनाई है। दरअसल सितंबर में भी कांग्रेस ने सभी आदिवासी नेताओं और कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया था।

इसे भी पढ़ें:खस्ताहालत में है रानी कमलापति का महल, सरकार ने अब नहीं ली किले की सुध 

आपको बता दें कि राज्य चुनाव आयोग ने 20 दिसंबर से 3 जनवरी तक तीन चरणों में होने वाले चुनाव की तैयारी के लिए पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग को पहले ही निर्देश जारी कर दिए हैं। उधर बीजेपी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने बुधवार को राज्य के 89 आदिवासी बहुल क्षेत्रों में 'राशन आपके ग्राम' योजना की शुरुआत की।

प्रमुख खबरें

UP STF ने Lucknow में दबोचा 50 हजार का इनामी बदमाश Pratap Gosain

Odisha Assembly में सीएम Mohan Charan Majhi ने 24,150 करोड़ का अनुपूरक बजट रखा

Punjab में Congress ने बनाई 42 सदस्यीय चुनाव समिति, Pargat Singh बने अध्यक्ष

Rishikesh के पास 100 करोड़ की लागत से बनेगा Shivalik Eco Park, दो चरणों में होगा काम