MP में खाद के संकट ने लिया विकराल रूप, किसानों ने आपस मे की हाथापाई

Shivpuri
सुयश भट्ट । Nov 17 2021 1:10PM

500 से अधिक किसानों को मायूस लौटना पड़ा। जिसके चलते वहां मारपीट तक हो गई। एक महिला किसान ने तो एक पुरुष किसान की चप्पल से पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।

भोपाल। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में खाद की समस्या  विकराल रूप धारण करती चली जा रही है। हालात ऐसे हो गए हैं कि खाद के लिए आंदोलन कर रहे किसान अब खाद के लिए एक दूसरे को मारने पीटने तक पर भी उतारू हो गए हैं। अब तो खाद के लिए चप्पल भी पड़ने लगी हैं।

इसे भी पढ़ें:खस्ताहालत में है रानी कमलापति का महल, सरकार ने अब नहीं ली किले की सुध 

दरअसल करैरा के मार्कफेड गाेदाम से खाद वितरण के लिए कृषि उपज मंडी प्रांगण में दो-दो बोरी की पर्चियां बाटी जा रहीं थी। इन पर्चियों के लिए किसान रात 11:30 बजे से पहुंचना शुरू हो गए थे। वहीं मार्कफेड के पास 100 मीट्रिक टन खाद यानी करीब 2 हजार बोरिया दोपहर तक ही खत्म हो गई।

आपको बता दें कि 500 से अधिक किसानों को मायूस लौटना पड़ा। जिसके चलते वहां मारपीट तक हो गई। एक महिला किसान ने तो एक पुरुष किसान की चप्पल से पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।

इसे भी पढ़ें:श्मशान घाट पर खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने किया गिरफ्तार 

मध्य प्रदेश में प्रतिवर्ष खाद की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने से किसानों को खाद की समस्या का सामना करना पड़ता है। कस्बे में यूरिया खाद की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति नहीं होने खाद के साथ अटेचमेंट कालाबाजारी के चलते किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़