पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की इनेलो का भविष्य अंधकारमय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2019

चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के नेतृत्व वाली इंडियन नेशनल लोकदल : इनेलो : की चुनावों में लगातार हार का सिलसिला इस आम चुनावों में भी जारी रहा। चौटाला परिवार में पिछले वर्ष कलह के बाद पार्टी टूट गई थी और हरियाणा में इनेलो का राजनीतिक ग्राफ काफी नीचे गिर गया था। पार्टी ने हरियाणा में सभी 10 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे लेकिन चुनाव आयोग के रूझानों के मुताबिक शाम तक इनेलो के उम्मीदवारों का प्रदर्शन खराब था और कुछ सीटों पर पार्टी के उम्मीदवार पांचवें स्थान पर चल रहे थे।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस में दरार! अमरिंदर बोले- नवजोत सिंह सिद्धू मुझे रिप्लेस कर बनना चाहते हैं मुख्यमंत्री

रूझानों के मुताबिक सिरसा से पार्टी के वर्तमान सांसद चरणजीत सिंह रोरी चौथे स्थान पर हैं। पार्टी में टूट के बाद इनेलो से गठबंधन समाप्त करने वाली बसपा का प्रदर्शन भी अपेक्षाकृत बेहतर रहा। हिसार, सिरसा, सोनीपत, कुरुक्षेत्र और भिवानी- महेन्द्रगढ़ सहित कई सीटों पर इनेलो से दुष्यंत चौटाला की अगुवाई वाली जननायक जनता पार्टी :जजपा : भी आगे रही।

इसे भी पढ़ें: सिद्धू ने मोदी को सबसे बड़ा झूठा बताया, कहा- वादों को पूरा नहीं किया

2014 के लोकसभा चुनावों में इनेलो ने दो सीटों पर, भाजपा ने सात सीटों पर जबकि कांग्रेस ने रोहतक सीट पर जीत हासिल की थी।

इनेलो का पहले भाजपा के साथ गठबंधन था और पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला के नेतृत्व में 1999 से 2004 तक दोनों दलों ने गठबंधन की सरकार चलाई। बहरहाल, मतभेदों के चलते बाद में गठबंधन टूट गया। छह महीने पहले तक राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा के लिए बड़ी चुनौती के तौर पर नजर आ रहे इनेलो का भविष्य पार्टी में टूट के बाद से अंधकारमय दिख रहा है।

 

प्रमुख खबरें

Mehbooba Mufti को मत मांगने के लिए बच्ची का इस्तेमाल करने पर कारण बताओ नोटिस जारी

BSF के जवान ने अज्ञात कारणों के चलते BSF चौकी परिसर में फाँसी लगाकर की आत्महत्या

SP ने आतंकवादियों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने की कोशिश की, राम का अपमान किया: Adityanath

तापीय बिजली संयंत्रों के पास मानक के मुकाबले 68 प्रतिशत कोयले का भंडार: सरकारी आंकड़ा