अनुराग ठाकुर को शांता कुमार ने भविष्य का नेता बताया तो गद््गद् हो गये केन्द्रिय मंत्री

By विजयेन्दर शर्मा | Aug 22, 2021

धर्मशाला ।  वरिष्ठ भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार केन्द्रिय मंत्री अनुराग ठाकुर के मुरीइ हो गये हैं। दोनों नेता जन आर्शीवाद यात्रा के दौरान पालमपुर में मिले तो खुलकर एक दूसरे की तारीफ की।

हालांकि इससे पहले ऐसा नहीं था। अनुराग ठाकुर के पिता प्रेम कुमार धूमल व शांता कुमार के बीच रिशतों में गर्माहट कभी नहीं रही। जिससे प्रदेश भाजपा में भी गुटबाजी को हवा मिलती रही। लेकिन इसे राजनिति में अनुराग ठाकुर का राजनिति में बढता प्रभाव मानें या फिर प्रधानमंत्री मोदी के रंग में रंगी भाजपा का बदलता स्वरूप शांता कुमार भी अनुराग ठाकुर को पंसद करने लगे हैं। 

 

शांता कुमार ने अनुराग ठाकुर को ऐसे युवा नेता की संज्ञा दी जो आने वाले कल को संभालेंगे। बकौल शांता कुमार यह हिमाचल का सौभाग्य है कि अनुराग ठाकुर जैसे युवा नेता को केंद्रीय कैबिनेट में उनकी प्रतिभा के बलबूते स्थान मिला है। थोड़े समय में ही अनुराग ठाकुर ने अपने परिश्रम से यह उपलब्धि अर्जित की है। 

उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा वर्ष 2022 के चुनावों को सामने रखकर नहीं आयोजित की जा रही है अपितु यह पार्टी का विशेष कार्यक्रम है तथा भाजपा के कार्यकर्ता जनता का आशीर्वाद लेने निकले हैं। भाजपा सरकार ने जो कार्य किए हैं उन्हें लेकर भाजपा के नेता जनता के समक्ष जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन आशीर्वाद यात्रा प्रदेश विधानसभा चुनाव या आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत नहीं है। 

यद्यपि उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में चुनाव हमेशा सामने ही रहते हैं परंतु जन आशीर्वाद यात्रा मात्र चुनाव के दृष्टिगत नहीं है।अनुराग ठाकुर ने कहा कि शांता कुमार का प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने अंत्योदय योजना जैसी योजनाएं आरंभ कीं। वहीं उनके मार्गदर्शन में उन जैसे कई युवा उभर कर सामने आए हैं। 

उन्होंने कहा कि उनका मार्गदर्शन पहले भी मिलता रहा है तथा जहां गलती होती थी वहां वह उसे सुधारने के लिए मार्गदर्शन करते थे। भविष्य में भी उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा के समक्ष शांता कुमार जैसे दिग्गज वरिष्ठ नेता का आशीर्वाद मिलना अपने आप में सौभाग्य की बात है। अनुराग ठाकुर ने विवेकानंद ट्रस्ट परिसर में स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

केन्द्रिय मंत्री बनने के बाद पहली बार केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर जन आशीर्वाद यात्रा के तहत जिला कांगडा के ज्वालामुखी पहुंचे तो बाईक रैली से उनका स्वागत किया गया। 

प्रमुख खबरें

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते