चीन के पूर्व प्रधानमंत्री ली क्विंग की दो नवंबर को अंत्येष्टि की जाएगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2023

चीन के पूर्व प्रधानमंत्री ली क्विंग की यहां बृहस्पतिवार को अंत्येष्टि की जाएगी। दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो जाने के कुछ दिनों बाद मंगलवार को एक आधिकारिक घोषणा में यह जानकारी दी गई। पद से इस्तीफा देने के कुछ महीनों बाद ली (68) का 27 अक्टूबर को शंघाई में निधन हो गया। सरकारी मीडिया की खबर के अनुसार, उन्होंने मार्च में सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया था। सरकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी की खबर के अनुसार, ‘‘कॉमरेड ली के पार्थिव शरीर की अंत्येष्टि बृहस्पतिवार को बीजिंग में की जाएगी।’’ ली को 2012 में सत्तारूढ़ चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) का नेतृत्व करने के लिए शी के खिलाफ मजबूत दावेदार माना जा रहा। वह प्रधानमंत्री के तौर पर करीब एक दशक, मार्च 2013 से मार्च 2023 तक, शी के बाद चीन के दूसरे नंबर के नेता रहे।

वह जाने-माने अर्थशास्त्री थे और आर्थिक मंदी से निपटने में उन्होंने काफी मदद की। उनके शी से असहज संबंध रहे, जिन्होंने राष्ट्रपति पद पर रहने के दौरान सत्ता में अपनी पकड़ मजबूत की और पार्टी के संस्थापक माओत्से-तुंग के बाद चीन के सबसे शक्तिशाली नेता के रूप में उभरे हैं। ली ने 2020 में अपने वार्षिक संवाददाता सम्मेलन में खुलासा किया था कि चीन के 60 करोड़ लोगों की मासिक आय बमुश्किल 140 डॉलर है। यह टिप्पणी दुनियाभर में सुखियां बनीं और पार्टी नेतृत्व को यह पसंद नहीं आया था। अर्थशास्त्री ली को 2013 में कम्युनिस्ट पार्टी के तत्कालीन नेता हू जिंताओ का उत्तराधिकारी माना जाता था, लेकिन सत्ता शी के हाथ में चली गयी थी। हू के सर्वसम्मति से आगे बढ़ने की नीति को पलटते हुए शी ने शक्तियों पर अपनी पकड़ बना ली, जिससे ली और पार्टी की सत्तारूढ़ सात सदस्यीय स्थायी समिति के अन्य सदस्यों के पास बहुत कम शक्तियां बचीं। प्रधानमंत्री बनने के शुरुआती वर्षों में ली भारत के प्रति चीन की नीति के प्रबंधन से जुड़े। प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उन्होंने अपनी पहली विदेश यात्रा भारत के दौरे के रूप में की थी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर