बड़वानी में बरसे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, कहा- शिकायतों की लाइब्रेरी बना रहा हूं, सबका हिसाब होगा

By सुयश भट्ट | Sep 06, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव और उपचुनाव के लिए कांग्रेस अभी से ही एक्टिव मोड पर आ चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ इस सिलसिले में सोमवार को बड़वानी दौरे पर पहुंचे। कमलनाथ ने यहां कार्यकर्ताओं से कहा कि मैं सबकी शिकायतों की लाइब्रेरी बना रहा हूं आप घबराइए मत 2023 के बाद सबका हिसाब किया जाएगा।

आपको बता दें कि कांग्रेस द्वारा आयोजित इस आदिवासी अधिकार यात्रा में कमलनाथ ने कहा कि आपके बीच आता हूं तो मेरा खून बढ़ता है, मेरी सांसें बढ़ती हैं। उन्होंने रोजगार के मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकार दोनों को निशाने पर लिया। कमलनाथ ने कहा, 'आज सबसे बड़ी चुनौती नौजवानों के सामने है। मैं इस बात को लेकर चिंतित रहता हूँ कि नौजवानों का भविष्य असुरक्षित है।

कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले एक साल में उन्होंने 4 हजार घोषणाएं की। उन्होंने कहा शिवराज ने घोषणा कर दी कि 1 लाख नौजवानों को रोजगार देंगे। पिछले 15 साल में 22 हजार घोषणाएं कर चुके हैं। मोदी जी कहते हैं कि रोजगार के लिए 1 लाख करोड़ आवंटित कर रहा हूँ। ये वही मोदी हैं जिन्होंने दो करोड़ नौजवानों को रोजगार देने का वादा किया था।

इसे भी पढ़ें:कांग्रेस की आदिवासी अधिकार यात्रा पर बीजेपी सरकार ने उठाएं कई सवाल, कहा - कांग्रेस को निकालनी चाहिए प्रायश्चित यात्रा 

कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज पर तंज कसते हुए कहा कि उनका मुंह बहुत चलता है। उन्होंने कहा कि आप बीजेपी का सही चेहरा पहचान लीजिए। शिवराज कहते हैं कि मैं झूठ बोलने से बाज नहीं आऊंगा। मैं उन्हें कहता हूं कि आप मुंबई जाइए और एक्टिंग कीजिए। कम से कम प्रदेश का नाम तो होगा। लेकिन वे यहां जनता को गुमराह करने के लिए एक्टिंग करते हैं। 

कमलनाथ ने यहां कहा कि आदिवासी भाइयों के साथ बदतमीजी नहीं चलेगी। मुझे इंदिरा गांधी ने आदिवासियों का रक्षा करने के लिए भेजा था। बाहर हजारों लोगों को रोका जा रहा है। 2023 के बाद देखता हूं कि आपको कौन रोकता है? अपनी जेब में बीजेपी का बिल्ला लेकर चलने वाले अधिकारी ये समझ लें कि सबकी शिकायतें मेरे पास आती हैं।

प्रमुख खबरें

Punjab and Haryana High Court ने दी अनुमति, मानसा के पैतृक गांव में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार

Delhi Drugs Control Department ने 569 निरीक्षणों में पकड़े 272 उल्लंघन, नकली दवाएं पकड़ीं

Election Commission का फैसला: SIR मसौदे से छूटे दिल्ली के वोटर बिना कानूनी कार्रवाई के भरें Form 6

Odisha Flood Relief: चक्रवात प्रभावित परिवारों को मिलेंगे 107.7 करोड़ रुपये