आम बजट पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- यह बजट निराशाजनक है

By सुयश भट्ट | Feb 01, 2022

भोपाल। मोदी सरकार की वित्त मंत्री सीतारमण ने आज आम बजट पेश किया। आज के बजट में कई बड़े ऐलान किए गए। बजट पेश होने के बाद कुछ सामान महंगा हो जाएगा और कुछ सामान सस्ता हो जाएगा।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बजट को सिर्फ आंकड़ों की बाजीगरी करार दिया है। उन्होंने आम बजट को निराशाजनक करार देते हुए कहा कि आम बजट में सिर्फ झूठे सपने दिखाए गए। इनकम टैक्स स्लैब और पेट्रोल-डीजल में मीडिल क्लास को कोई राहत नहीं दी गई। 

इसे भी पढ़ें:एक अलग अंदाज में दिखे विदिशा कलेक्टर, मौके पर ही पटवारी को किया निलंबित 

कमलनाथ ने मोदी सरकार के बजट पर निशाना साधा। कमलना ने ट्वीट करते हुए लिखा कि केंद्र सरकार का आज पेश आम बजट पूरी तरह से निराशाजनक साबित हुआ है। महज़ आंकड़ों की बाजीगरी से भरा व एक बार फिर झूठे सपने दिखाने वाला साबित हुआ है। इस बजट में किसी भी वर्ग के लिए कुछ नहीं है। आमजन इनकम टैक्स स्लैब में छूट बढ़ाने की मांग बड़े लंबे समय से कर रहे थे।लेकिन कोई राहत प्रदान नहीं की गई।

उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानून रद्द होने के बाद किसान एमएसपी पर ग्यारंटी की माँग कर रहे थे। लेकिन एमएसपी की गारंटी पर इस बजट में कोई बात नहीं , वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के जो झूठे सपने दिखाये गये थे। उस पर भी आज कोई बात नहीं..? 7 वर्ष पूर्व दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष देने का सपना दिखाने वाले अभी भी 60 लाख नई नौकरियों सृजित करने के झूठे सपने दिखा रहे हैं…?

इसे भी पढ़ें:मंत्री के भतीजे ने दी पुलिस को भद्दी गालियां दी, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

कमलनाथ ने लिखा कि जब यह सच्चाई सामने आ चुकी है कि महंगाई के बढ़ने में ईंधन की बढ़ती कीमतें प्रमुख कारण है तो क्या कारण है कि उसके बाद भी पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले करो में कोई राहत नहीं…? महंगाई से राहत के लिये बजट में कुछ नही।

आगे ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा कि स्कूलों के भवन नहीं है, स्कूलो में बिजली नहीं, शिक्षक नहीं, पानी नही और अब स्कूलों में हर क्लास में टीवी लगाने के झूठे सपने दिखाए जा रहे हैं। रेल यात्री किराए और माल भाड़े में भारी भरकम बढ़ोतरी के बाद अब नई ट्रेनों के सपने दिखाए जा रहे हैं। किसानों, युवाओं, महिलाओं, नौकरीपेशा वर्ग, मध्यम वर्ग किसी के लिए इस बजट में कुछ नहीं है। यह बजट किसान विरोधी, युवा विरोधी, आमजन विरोधी है।

इसे भी पढ़ें:आम बजट पर बोले सीएम शिवराज, कहा- ये है ऐतिहासिक बजट 

कमलनाथ ने कहा जो थोड़ी बहुत घोषणाए बजट में की गई है , वह भी आगामी पांच राज्यों के चुनावो को देखते हुए ही की गयी है। 7 वर्ष बाद बाद भी अगले 25 वर्ष के झूठे सपने दिखाए जा रहे हैं। जनता को आज पेश आमबजट से बेहद निराशा हुई है और यह बजट जनता के साथ छलावा साबित हुआ है।

प्रमुख खबरें

Varun Chakraborty का बड़ा खुलासा, कोरोना के बाद झेली गालियां और मानसिक दबाव

Virat Kohli ने तोड़ी अपनी चुप्पी, London के लिए Special Flight की Fake News पर दिया कड़ा रिएक्शन

Shilpa Shetty ने समोसे को बताया त्रिमुखी फल, फायदे गिनाकर पूछा- एक और खालू? Funny Video वायरल

NIA की गिरफ्तारी पर Russia का Ukraine पर बड़ा हमला, Maria Zakharova ने बताया नव-नाजी शासन