एक अलग अंदाज में दिखे विदिशा कलेक्टर, मौके पर ही पटवारी को किया निलंबित

कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने लोगों की समस्याओं का मौके पर ही ना सिर्फ निराकरण किया बल्कि लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को पब्लिक के सामने जमकर फटकार लगाई। इस दौरान ग्राम सायर में एक आदिवासी व्यक्ति की पिता की 2018 में मौत हो गई थी। पटवारी ने आज फौती नामांतरण नहीं किया था। जिसकी शिकायत पर कलेक्टर ने पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
भोपाल। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के कलेक्टर का एक अलग ही रूप देखने को मिला। कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने लोगों की समस्याओं का मौके पर ही ना सिर्फ निराकरण किया बल्कि लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को पब्लिक के सामने जमकर फटकार लगाई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
उन्होंने एक गरीब आदमी का 4 साल से काम लटकाने वाले पटवारी को मौके पर ही निलंबित कर दिया। कलेक्टर के इस कदम की शहर सहित पब्लिक में जमकर चर्चा है। विदिशा में कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर जन शिकायत निवारण शिविर लगाया गया था। इस दौरान कलेक्टर उमाशंकर भार्गव, एसडीएम और तहसीलदार आदि अधिकारियों ने मौके पर ही लोगों की समस्याएं सुनी और मौके पर निराकरण किया।
इसे भी पढ़ें:मंत्री के भतीजे ने दी पुलिस को भद्दी गालियां दी, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
बताया जा रहा है कि इस दौरान ग्राम सायर में एक आदिवासी व्यक्ति की पिता की 2018 में मौत हो गई थी। पटवारी ने आज फौती नामांतरण नहीं किया था। जिसकी शिकायत पर कलेक्टर ने पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। शिविर में लोगों की छोटी-छोटी शिकायतें जैसे आधार कार्ड ना बन पाना, प्रसूता महिलाओं के खातों में राशि न डल पाना जैसी कई शिकायतों का निराकरण मौके पर ही किया गया।
इसके साथ ही विदिशा जिले के ग्राम सायर में एक आदिवासी की मृत्यु 2018 में हुई थी जिसका फौती और नामांतरण आज तक नहीं हो पाया था। इसी को संज्ञान में लेकर कलेक्टर ने उस हल्का नंबर के पटवारी अश्वनी राय कुमार को तत्काल मौके पर ही निलंबित कर दिया।
अन्य न्यूज़














