पूर्व सीएम की सुरक्षा में हुई चूक, हरीश रावत के मंच पर छुरा लेकर पहुंचा शख्स, मची अफरा तफरी

By रेनू तिवारी | Jan 07, 2022

पंजाब में प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में चूक मामले की जहां अभी जांच चल ही रही हैं कि दूसरी तरफ सुरक्षा में चूक से जुड़ा एक और मामला सामने आया हैं। उत्तराखंड के काशीपुर में एक सभा को संबोधित करने कांग्रेस के चुनाव अभियान प्रभारी हरीश रावत पहुंचे थे। वह मंच पर बैठे ही थे तभी एक सख्त मंच पर बड़ा सा चाकू लेकर पहुंच गया। हांलाकि वह सख्स कुछ करने की कोशिश करता उससे पहते ही मंच पर बैठे लोगों ने उसे रोक लिया और उसके हाथ से चाकू को छीन लिया। हरीश रावत की सभा में पहले तो इस सख्स ने जय श्री राम के नारे लगाये और फिर वह चाकू लेकर मंच पर चढ़ गया था जहां से उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर लिया गया लेकिन वह हाथ छुड़ाकर भाग निकला। पुलिस अब मामले की जांच कर रही हैं। हरीश रावत के साथ सुरक्षा में चूक का यह मामला उस वक्त सामने आया है जब पूरे देश में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक बड़ा मुद्दा बनी हुई हैं। इस मुद्दे को लेकर भाजपा पंजाब सरकार पर हमलावर हैं और पंजाब सरकार से इस चूक को लेकर जवाब मांग रही हैं। 

इसे भी पढ़ें: दक्षिण फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू हुए कोरोना से संक्रमित, रिपोर्ट के बाद खुद को किया आइसोलेट 

 

हरीश रावत की सभा में चाकू लेकर पहुंचा अज्ञात सख्स   

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत कांग्रेस के सदस्यता अभियान में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे थे। काशीपुर की सभा में उन्होंने जनता के सामने आपना संबोधन दिया उसके बाद वह मंच से कुर्सी पर बैठने के लिए नीचे आने लगे। इस दौरान संबोधन के दौरान सभा में मौजूद एक अंजान सख्स ने जय श्री राम के नारे लगाये और चाकू लेकर मंच पर चढ़ गया और हरीश रावत की तरफ बढ़ा तभा वहां मौजूद लोगों ने इसे रोक लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

इसे भी पढ़ें: नेताओं ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा चूक मामले में जांच का आदेश देने, जिम्मेदारी तय करने की मांग उठायी  

मंच पर मची अफरा-तफरी

मंच पर जैसे ही अज्ञात सख्स चाकू लेकर चढ़ा और मंत्री की तरफ बढ़ा उसके हाथ में बड़ा सा चाकू देख कर सभा में आये लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गयी। लोग घबरागये और भागने लगे। वहां पर भड़डद जैसे हालात हो गये थे लेकिन अच्छा बात यह है कि किसी तरह के नुकसान की खबर अभी तक नहीं मिली हैं।  सभास्थल पर  मची अफरातफरी को देखते हुए मंच पर मौजूद युवक कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रभात साहनी और एक अन्य कार्यकर्ता ने किसी तरह युवक को दबोचकर उसके हाथ से चाकू छीन लिया। साहनी और अन्य कांग्रेसी उसे पुलिसकर्मियों के सुपुर्द करने के लिए ले जाने लगे, लेकिन वह हाथ छुड़ाकर भाग निकला। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैं।

प्रमुख खबरें

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस की अर्जी HC भेजी

बढ़ तो रही है मगर बूढ़ी हो रही है भारत की आबादी! Supreme Court के फैसले से देश के सामने उभरी नई चिंता

US Midterm Elections में Republican Party की हार पर Donald Trump ने झाड़ा पल्ला

Republican सांसद Thomas Massie ने Pete Hegseth से मांगा इस्तीफा, Impeachment की दी चेतावनी