पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने ब्यूरोक्रेसी को लेकर दिया विवादित बयान, कांग्रेस ने कहा - स्पष्ट करना चाहिए कि नौकरशाह वास्तव में राजनेताओं की चप्पल उठाते हैं

By सुयश भट्ट | Sep 20, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने ब्यूरोक्रेसी को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ये सब फालतू की बातें हैं कि ब्यूरोक्रेसी घुमाती है। उनकी औकात क्या है, हम उन्हें तनख्वाह देते हैं, हम उन्हें पोस्टिंग दे रहे हैं, हम उन्हें डिमोशेन दे रहे हैं।

दरअसल उमा भारती का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वे वीडियो में यह कहती हुई नजर आ रही हैं कि ब्यूरोक्रेसी कुछ नहीं होती है, ब्यूरोक्रेसी चप्पल उठाने वाली होती है। उन्होंने यह भी कहा कि ब्यूरोक्रेसी चप्पल उठाती है हमारी। उन्होंने कहा कि ब्यूरोक्रेसी नेता को घुमाती है? नहीं…नहीं…पहले अकेले में बात हो जाती है, फिर ब्यूरोक्रेसी अकेले में फाइल बनाकर लाती है।

उमा भारती ने ये भी कहा कि 11 साल केंद्रीय मंत्री रही और मुख्यमंत्री रही, पहले आपस में बैठकर बात होती है उसके बाद फाइल आती है। उन्होंने कहा कि उनकी कोई औकत नहीं है। असली बात तो यह है कि ब्यूरोक्रेसी के बहाने से अपनी राजनीति साधते हैं।

इसे भी पढ़ें:ओबीसी आरक्षण पर कोर्ट की सुनवाई , सरकार के आदेश पर रोक नहीं 

इस बयान पर कांग्रेस मीडिया विभाग प्रभारी केके मिश्रा ने हमला बोला है। मिश्रा ने कहा कि उमा भारती बोल रही है कि अफसर चप्पल उठाते हैं, यदि अफसर चप्पल उठाते हैं तो ये शर्मनाक बात है। उन्होंने कहा कि  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को स्पष्ट करना चाहिए कि नौकरशाह वास्तव में राजनेताओं की चप्पल उठाते हैं। उन्होंने कहा कि डेमोक्रेसी में ब्यूरोक्रेसी सरकार का एक अंग होती है।

उन्होंने कहा कि उमा भारती तीन-चार दिनों से काफी जोश में चल रही है। जोश उस दिन आया जिस दिन राज्य सभा के रूप में डॉक्टर एल.मुरुगन तय हो चुके थे। उन्होंने कहा कि जबलपुर में गृहमंत्री जी थे तब शराबबंदी पर बात कही। अब उमा जी ओबीसी की एकता की बात कर रही हैं। उन्होंने ये भी कहा कि उमा भारती ओबीसी मुख्यमंत्री की मदद कर रही हैं या शराबबंदी की बात करके उनका नशा उतारने की कोशिश कर रही है।

प्रमुख खबरें

वैश्विक रणनीतिक संघर्ष के केंद्र में है Maritime Sector, IPRD में बोले नौसेना प्रमुख

Iran War का असर Midterm Elections पर पड़ा, Donald Trump ने मानी ईंधन कीमतों से उपजी नाराजगी

Agniveer योजना में बड़ा बदलाव, अनिल बलूनी बोले- दो साल का अतिरिक्त कार्यकाल सेना को करेगा सशक्त

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान