Ahmedabad Plane Crash Updates: क्रैश हुए विमान में पूर्व CM विजय रूपाणी भी क्या थे सवार, सामने आई बड़ी जानकारी

By अभिनय आकाश | Jun 12, 2025

पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI 171 में सवार यात्रियों में शामिल होने का दावा मीडिया रिपोर्ट में किया जा रहा था। बोइंग 787 ड्रीमलाइनर द्वारा संचालित यह विमान 12 जून, 2025 को दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद मेघानी नगर के एक रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी एयर इंडिया की उड़ान में यात्री संख्या 12 थे। विमान हादसे के बाद इस फ्लाइट में सवार यात्रियों की लिस्ट भी सामने आ गई है। एअर इंडिया के क्रैश प्लेन (फ्लाइट संख्या एआई 171) में कुल मिलाकर 230 यात्री सवार थे। इस फ्लाइट में सवार यात्रियों की सूची में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी का भी नाम है। यात्रियों की लिस्ट में विजय रुपाणी का नाम 12वें नंबर पर अंकित है और उनका सीट नंबर 2D दर्ज है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी इस फ्लाइट में सवार थे, लेकिन बाद में साफ हुआ कि वह इस फ्लाइट में मौजूद नहीं थे। 

इसे भी पढ़ें: 'एक तरफ पाकिस्तान भीख मांगता है, दूसरी तरफ आतंकवाद फैलाता है', ब्रिटेन में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की आवाज बनकर बोला भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से बात की। प्रधानमंत्री ने दोनों को अहमदाबाद जाने और इस दुर्घटना से प्रभावित सभी लोगों को तत्काल यथासंभव सहायता उपलब्ध कराने को कहा है। प्रधानमंत्री ने दोनों को अहमदाबाद जाने और इस दुर्घटना से प्रभावित सभी लोगों को तत्काल यथासंभव सहायता उपलब्ध कराने को कहा है। एअर इंडिया ने एक्स पर एक पोस्ट कर कहा, अहमदाबाद-लंदन गैटविक की उड़ान संख्या एआई171 आज, 12 जून 2025 को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 

प्रमुख खबरें

Udta Teer Movie Review: आयुष्मान खुराना और राहुल बोस की यह स्पाई कॉमेडी हंसा-हंसा कर कर देगी लोटपोट

West Bank में गोलीबारी के बाद Netanyahu कार्यालय ने दिया पूर्ण बंदी की तैयारी का निर्देश

Bikaner House विवाद: Shashi Tharoor ने Raihan Vadra की प्रदर्शनी से फोटो हटाने पर उठाए सवाल

Chirag Paswan ने Rice Industry को बताया अहम, FTA से भारत बनेगा Global Food Basket