कोलंबिया के पूर्व राष्ट्रपति बेलिसारियो बेतंकूर का निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 08, 2018

बोगोटा। कोलंबिया के पूर्व राष्ट्रपति बेलिसारियो बेतंकूर का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। डॉक्टरों ने उनके निधन की घोषणा की। राष्ट्रपति इवान डुक ने पूर्व कंजरवेटिव नेता को श्रद्धांजलि दी। बेतंकूर 1982 से 1986 तक दक्षिण अमेरिकी देश के राष्ट्रपति रहे थे। 

डुक ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘मैं अपने महान मित्र, कोलंबिया के महान नागरिक और पूर्व राष्ट्रपति बेलिसारियो बेतंकूर के निधन से बेहद दुखी हूं।’’

यह भी पढ़ें- हीथर नोर्ट को UN में अमेरिकी राजदूत नियुक्त कर सकते हैं ट्रंप

देश की उपराष्ट्रपति मार्टा लुसिया रामिरेज ने बेतंकूर के निधन से पहले गलती से उनके निधन की घोषणा कर दी थी, जिसे उन्होंने कुछ मिनट में ही ठीक भी कर दिया था।

प्रमुख खबरें

Gianni Infantino के खिलाफ गहराया विवाद, FIFA का कड़ा रुख- हटाने के लिए Democratic Process जरूरी

Rohit Sharma के World Cup 2027 खेलने पर Ajinkya Rahane की खरी-खरी: बार-बार सवाल उठाकर न पैदा करें Confusion

New-Gen Hyundai Creta का बड़ा बदलाव, K3 Platform और ADAS Features के साथ 2027 में होगी एंट्री

भारत में 2028 तक शुरू होगी Air Taxi, नागरिक उड्डयन मंत्री Ram Mohan Naidu ने Bengaluru में किया बड़ा ऐलान