हीथर नोर्ट को UN में अमेरिकी राजदूत नियुक्त कर सकते हैं ट्रंप

heather-nauert-us-ambassador-to-un-trump
[email protected] । Dec 7 2018 3:12PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारतीय-अमेरिकी निक्की हैली को हटाकर विदेश विभाग की प्रवक्ता हीथर नोर्ट को संयुक्त राष्ट्र का अगला राजदूत नियुक्त कर सकते हैं।

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारतीय-अमेरिकी निक्की हैली को हटाकर विदेश विभाग की प्रवक्ता हीथर नोर्ट को संयुक्त राष्ट्र का अगला राजदूत नियुक्त कर सकते हैं। मीडिया में आई खबरों में यह कहा गया है।

यह भी पढ़ें- रूस से तनाव के बीच अमेरिका ने निगरानी विमान यूक्रेन भेजा

अक्टूबर में हैली ने घोषणा की थी कि वह वर्ष के अंत तक पद छोड़ देंगी। वह इस पद पर करीब दो वर्ष तक रहीं।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान ने अमेरिका को किया अगाह, तालिबान दे सकता है बड़ा धोखा

हैली ऐसी पहली भारतीय-अमेरिकी हैं जिन्हें किसी राष्ट्रपति प्रशासन के तहत कैबिनेट के पद पर नियुक्त किया गया। नोर्ट की नियुक्ति के संबंध में ट्रंप शुक्रवार को घोषणा कर सकते हैं। नोर्ट फॉक्स न्यूज की एंकर रह चुकी हैं जहां उन्होंने वर्ष 1998 से 2005 तक काम किया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़