सचिन तेंदुलकर सहित कई पूर्व क्रिकेटरों ने की ऋषभ पंत की तारीफ, कहा-दबाव में शतक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2022

नयी दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट के पहले दिन 146 रन बनाकर भारत को संकट से निकालने वाले भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की पारी को पूर्व क्रिकेटरों ने ‘दबाव में खेली गई खास पारी’ बताया है। भारत के पांच विकेट 98 रन पर गिर गए थे जिसके बाद पंत और रविंद्र जडेजा (नाबाद 83) ने 222 रन की नाबाद साझेदारी की। चैम्पियन बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया ,‘‘ शानदार ऋषभ पंत। बेहतरीन।’’ उन्होंने लिखा ,‘‘ रविंद्र जडेजा की भी महत्वपूर्ण पारी। स्ट्राइक बखूबी रोटेट की और शानदार शॉट खेले।’’

इसे भी पढ़ें: IND vs ENG: भारतीय टीम पहली पारी में 416 रन पर सिमटी, रविंद्र जडेजा और पंत ने खेली शतकीय पारी

सुरेश रैना : क्या शानदार साझेदारी। पंत और जडेजा इसी तरह खेलते रहो। दोनों को शाबासी हरभजन सिंह : उम्दा पारी ऋषभ पंत। जब टीम को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। ऐसे ही खेलते रहो। संजय मांजरेकर : पंत आजकर मजे के लिये महान टेस्ट पारियां खेल रहा है। वाह कुलदीप यादव : फायर है ऋषभ पंत मोहम्मद कैफ : पंत ने दिखा दिया कि आत्मविश्वास से आप मैच पलट सकते हैं। वसीम जाफर : सुपर स्टफ ऋषभ पंत। टेस्ट क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज। राशिद खान : ऋषभ पंत अद्भुत है। माइकल वॉन : यह पारी खेलने में मजा आया।

प्रमुख खबरें

Horoscope 10 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Delhi Metro बंद करने पर Supreme Court में अवमानना याचिका, गृह सचिव पक्षकार

अब चीन पर टूट पड़े बलूच लड़ाके, फूंक डाला कार्गो काफिला, मची तबाही!

याद करो जब...भारत का नाम लेकर हूतियों ने पाकिस्तान को दी सीधी धमकी