योगी मंत्रीमंडल में जगह ना मिलने पर पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कही ये बात

By टीम प्रभासाक्षी | Mar 27, 2022

उत्तर प्रदेश सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान उप मुख्यमंत्री रहे दिनेश शर्मा को इस बार कैबिनेट में जगह नहीं मिली है जबकि दूसरे और उप मुख्यमंत्री और बीजेपी का उत्तर प्रदेश में ओबीसी चेहरा माने जाने वाले केशव प्रसाद मौर्य की कुर्सी बरकरार है। योगी 2 सरकार 2.0 में दिनेश शर्मा की जगह दूसरा ब्राह्मण चेहरे बृजेश पाठक को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। दिनेश शर्मा ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

दिनेश शर्मा ने सूबे में अगला बीजेपी अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलों को भी खारिज कर दिया। बता दें कि उत्तर प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद अब यह पद रिक्त हो गया है। बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार, जल्द ही नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान होने की संभावना है। आपकी जानकारी के लिए बता दें दिनेश शर्मा इस वक्त यूपी विधान परिषद के सदस्य हैं। 

योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की कमान दूसरी बार संभाली

शुक्रवार को लगातार दूसरी बार योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के सीएम के रूप में शपथ ली। इसके अलावा दो उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बृजेश पाठक को शपथ दिलाई गई। योगी आदित्यनाथ की शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी समेत बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत कई बड़े नेता शामिल हुए।

प्रमुख खबरें

Love & War Vicky Kaushal look | लव एंड वॉर से विक्की कौशल का धांसू फर्स्ट लुक जारी, सिगरेट और इंटेंस लुक में छाए एक्टर

Jitan Ram Manjhi ने Om Birla को लिखा पत्र, SC-ST सांसदों को चर्चा में अधिक समय देने की मांग

Omega 3 Fatty Acids सेवन से Heart Health और Brain Function में होता है सुधार

राजनीतिक क्षेत्र में दूर की कोड़ी है लैंगिक समानता