सिद्धू को मिली सजा पर बोले पंजाब के पूर्व डिप्टी CM, नौटंकीबाज को लोग समझ रहे थे बड़ा नेता

By अंकित सिंह | May 19, 2022

34 साल पुराने एक रोड रेज के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को 1 साल की सश्रम सजा सुनाई है। अब इसको लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी आने लगी है। इन सब के बीच पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सिद्धू पर बड़ा निशाना साधा है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक रंधावा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हम सम्मान करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे लोग गंभीर लोगों को नेता नहीं समझते और ऐसे बड़े नौटंकीबाज को बड़ा नेता समझते हैं, ये पंजाब और देश की बदकिस्मती है। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की बढ़ी मुश्किलें, 1988 रोडवेज मामले में एक साल की कैद

कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद कांग्रेस की पंजाब इकाई के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह कानून का सम्मान करेंगे। सिद्धू महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए पटियाला में थे। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, कानून का सम्मान करूंगा...। वहीं पिछले दिनों कांग्रेस से तीन पीढ़ियों के और करीब 50 साल पुराने रिश्ते को अलविदा कहने वाले पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति (पीपीसीसी) के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में जाखड़ ने केंद्र की सत्ताधारी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा