By अंकित सिंह | Oct 26, 2024
भोपाल। सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री डॉ. एल. मुरुगन के भोपाल प्रवास के दौरान भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के पूर्व महानिदेशक प्रो.संजय द्विवेदी ने उनसे सौजन्य भेंट की और उन्हें अपनी हाल में छपी पुस्तक 'अमृतकाल में भारत' की प्रति भेंट की। पुस्तक में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के दौरान हुए देश के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास का वर्णन है।