फीफा के पूर्व रेफरी एलेक्स वैज का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2019

मुंबई। फीफा के पूर्व रेफरी एलेक्स वैज का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को यहां उनके आवास पर निधन हो गया। वह 84 बरस के थे। वैज रैफरी इंस्ट्रकटर भी थे। वैज प्रतिष्ठित मैच अधिकारी थे और खिलाड़ियों, टीम प्रबंधन और अधिकारियों के बीच काफी सम्मानित थे। पूर्व भारतीय कप्तान और कोच शब्बीर अली ने कहा, ‘एलेक्स काफी अच्छे रैफरी थे, देश के सर्वश्रेष्ठ रैफरियों में से एक। उन्हें अधिकांश बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में अधिकारी की भूमिका निभाने का मौका मिलता था।’

इसे भी पढ़ें: जियानी इन्फेनटिनो को दक्षिण अमेरिकी फुटबाल संघ का समर्थन

वैज ने प्रशासक की भूमिका भी निभाई। वह बंबई रैफरी संघ और मुंबई स्कूल खेल संघ के अध्यक्ष भी रहे। वह एथलेटिक्स और वालीबाल जैसे अन्य खेलों से भी जुड़े रहे। वैज कोलाबा के होली नेम हाई स्कूल और फोर्ट में एलेक्जेंडर गर्ल्स हाई स्कूल में शिक्षक भी रहे। यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार उनके परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। विज्ञप्ति के अनुसार उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को होगा।

प्रमुख खबरें

Punjab में कमल खिलने की कोई संभावना नहीं है: CM Bhagwant Mann

Supreme Court ने मप्र सरकार को फटकार लगाई, महिला को 60 दिन के अंदर नियुक्त करने को कहा

American Air Force ने एआई संचालित एफ-16 लड़ाकू जेट उड़ाया

Pakistan: बलूचिस्तान प्रांत में बम विस्फोट में पत्रकार समेत तीन लोगों की मौत