भारत के पूर्व फुटबॉलर हमसाकोया की कोविड-19 से मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2020

मल्लापुरम (केरल)। पूर्व संतोष ट्राफी फुटबॉलर ई हमसाकोया की शनिवार को यहां एक अस्पताल में कोविड-19 वायरस से मौत हो गयी जिससे इस संक्रमण से राज्य में मरने वालों संख्या 15 तक पहुंच गयी। पाराप्पानांगडी के निवासी हमसाकोया 61 वर्ष के थे और मुंबई में बस गये थे। वह संतोष ट्राफी में महाराष्ट्र राज्य के लिये खेलते थे और मशहूर क्लब मोहन बागान और मोहम्मडन स्पोर्ट्स क्लब के लिये भी खेले थे। वह नेहरू ट्राफी में राष्ट्रीय टीम के लिये भी खेले थे। वह और उनका परिवार 21 मई को अपने गृहनगर आया था और तब से पृथकवास में थे। उनके परिवार के पांच सदस्यों को भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया और उनका उपचार चल रहा है।

प्रमुख खबरें

पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ तेज होगी कार्रवाई, DGP Gaurav Yadav ने दी सख्त चेतावनी

Salim Dola ड्रग सिंडिकेट मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 2 अहम सहयोगी गिरफ्तार

सिनेमा और समाज सेवा का अनूठा संगम थे नाना पाटेकर

Toyota Fortuner Leader Edition भारत में लॉन्च, 36.51 लाख रुपये तय हुई शुरुआती कीमत