गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री फलेरियो ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2021

पणजी। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता लुइजिन्हो फलेरियो ने सोमवार को राज्य विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उनके ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल होने की संभावना है। इस्तीफा देने से कुछ मिनट पहले फलेरियो ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी की प्रशंसा की और कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुकाबला करने के लिए उनके जैसे नेता की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें: सीएम बोम्मई का सिद्धारमैया पर पलटवार, कांग्रेस को गुलामगिरी की पार्टी बताया

फलेरियो ने विधानसभा अध्यक्ष राजेश पाटनेकर को अपना इस्तीफा सौंपा। फलेरियो के इस्तीफे के साथ 40 सदस्यीय सदन में कांग्रेस विधायकों की संख्या घटकर चार हो गई है। 2017 के राज्य विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 17 सीटें जीती थीं, लेकिन बाद में कई विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। जुलाई 2019 में, 10 विधायकों ने पार्टी छोड़ दी और सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए थे।

प्रमुख खबरें

नासिक का उदमल बनेगा महाराष्ट्र का पहला डार्क स्काई गांव, प्रशासन ने 42.14 लाख रुपये मंजूर किए

वैश्विक मंदी और युद्ध की चिंताओं के बीच 7.8 प्रतिशत रही भारत की GDP वृद्धि, पीएम मोदी ने जताई खुशी

नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद पीड़ितों की मदद के लिए 50 Mental Health विशेषज्ञ तैनात

Airfare Increase India | जेट फ्यूल में 6.28 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी! क्या अब महंगी होगी हवाई यात्रा? जानें नए रेट्स