हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की पत्नी स्नेहलता का निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 12, 2019

चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की पत्नी स्नेहलता का रविवार को गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पार्टी के एक नेता ने इसकी जानकारी दी। स्नेहलता 81 साल की थी। इंडियन नेशलन लोकदल के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी की स्थिति आज दिन में नाजुक हो गयी थी जब उन्हे अस्पताल के आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था।

उन्होंने बताया कि स्नेहलता के निधन के वक्त उनके पति चौटाला उनके पास मौजूद नहीं थे क्योंकि वह शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में जेल की सजा काट रहे हैं ।

इसे भी पढ़ें: कश्मीरी महिलाओं को लेकर बयान पर घिरे खट्टर, बोले- तोड़ मरोड़कर पेश की गई टिप्पणी

दोपहर बाद तीन बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ओमप्रकाश चौटाला की पेरोल के लिए भी परिवार प्रयास कर रहा है। इस संबंध में जेल प्रशासन को सूचना भेज दी गई है। मालूम हो कि ओमप्रकाश चौटाला और उनके बड़े बेटे अभय चौटाला जेबीटी शिक्षक भर्ती घोटाले में तिहाड़ जेल में सजा काट रहे हैं।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है