Himachal Pradesh के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 25, 2022

शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और छह बार के विधायक जयराम ठाकुर को रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल का नेता चुना गया। राज्य में विपक्षी दल के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा में 40 सीट जीतकर नवंबर में भाजपा से सत्ता छीन ली थी। भाजपा ने 25 सीट जीतीं और तीन सीट निर्दलीयों के खाते में गयीं।

इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu में धूमधाम, उल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस

भाजपा के वरिष्ठ नेता और चुनाव प्रबंधन समिति के प्रमुख मंगल पांडे ने कहा कि पार्टी के सभी 24 विधायकों ने ठाकुर को इस पद के लिए निर्विरोध चुना। भाजपा विधायकों की एक बैठक यहां हुई और ठाकुर, प्रदेश भाजपा प्रमुख सुरेश कश्यप, भाजपा के प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी अविनाश राय खन्ना और संजय टंडन और केंद्रीय पर्यवेक्षक विनोद तावड़ा इसमें शामिल हुए। हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में ठाकुर ने सर्वाधिक मतों के अंतर से सिराज से जीत हासिल की।

प्रमुख खबरें

जोफ्रा आर्चर की टी20 वर्ल्ड कप में वापसी: इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

Eden Gardens टेस्ट पिच पर आईसीसी की मुहर, गुवाहाटी को मिला ‘बहुत अच्छा’ दर्जा

नाइजीरिया में जोशुआ की कार ट्रक से टकराई, दो टीम सदस्यों की मृत्यु, चैम्पियन एंथनी अस्पताल में भर्ती

Investment bankers की बम्पर कमाई: 2025 में IPO से ₹4113 करोड़ की फीस, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा