Tamil Nadu में धूमधाम, उल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस

MK Stalin
प्रतिरूप फोटो
ANI

चेन्नई के सैंथोम बेसिलिका चर्च सहित लोकप्रिय गिरजाघरों में विशेष पवित्र प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जबकि अन्नाई वेलंकन्नी और सेंट थॉमस माउंट श्राइन में भी बड़ी संख्या में लोगों ने प्रार्थना की।

चेन्नई। तमिलनाडु में रविवार को धार्मिक उत्साह और उल्लास के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाया गया और गिरजाघरों में विशेष प्रार्थनाएं की गईं। चेन्नई के सैंथोम बेसिलिका चर्च सहित लोकप्रिय गिरजाघरों में विशेष पवित्र प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जबकि अन्नाई वेलंकन्नी और सेंट थॉमस माउंट श्राइन में भी बड़ी संख्या में लोगों ने प्रार्थना की। तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि, मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और अन्नाद्रमुक के नेताओं ने लोगों को क्रिसमस की बधाई दी।

इसे भी पढ़ें: Assam में क्रिसमस पर लोगों ने मध्यरात्रि की प्रार्थना में हिस्सा लिया, उपहारों का आदान-प्रदान किया

घड़ी में रात के 12 बजते ही लोगों ने पादरियों के साथ मध्यरात्रि की प्रार्थना सभा में विशेष प्रार्थना की। नागपट्टनम जिले के वेलंकन्नी चर्च में राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने प्रार्थना में भाग लिया और इस अवसर पर बच्चों तथा श्रद्धालुओं ने मोमबत्तियां जलाईं। गिरजाघरों को रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग करते हुए भव्य तरीके से सजाया गया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़