भारत के पूर्व चयनकर्ता सरनदीप सिंह ने दिल्ली के मुख्य कोच पद के लिए आवेदन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 10, 2022

भारत के पूर्व स्पिनर और पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता सरनदीप सिंह ने आगामी घरेलू सत्र से पहले दिल्ली के मुख्य कोच के पद के लिए दावेदारी पेश की है। राजकुमार शर्मा के मार्गदर्शन में दिल्ली के लिए पिछले सत्र भूलने वाला था क्योंकि टीम रणजी ट्रॉफी सहित तीनों प्रारूपों में नॉकआउट में जगह बनाने में विफल रही। सरनदीप इस महीने लीजेंड्स लीग क्रिकेट में कोचिंग की भूमिका में नजर आएंगे। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) द्वारा तय की गई आवेदन की समय सीमा शनिवार को समाप्त हो रही है।

इसके अन्य सदस्य गुरशरण सिंह और रीमा मल्होत्रा ​​हैं। कोच के अलावा डीडीसीए ने नए सत्र से पहले सहायक स्टाफ में आमूलचूल बदलाव की योजना के तहत सीनियर चयनकर्ता, जूनियर चयनकर्ता, प्रबंधक, फिजियो और ट्रेनर के पद के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए हैं। वरीयता क्रम के आधार पर कई पदों के लिए आवेदन करने का विकल्प भी है। पिछले 2021-2022 सत्र में दिल्ली की टीम रणजी ट्रॉफी में अपने ग्रुप में अंतिम स्थान पर रही थी।

टीम ने एक मैच गंवाया जबकि दो ड्रॉ खेले जिससे वह तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ और ग्रुप में शीर्ष पर रहे झारखंड से पीछे रही। दिल्ली का पिछला रणजी ट्रॉफी खिताब 2008 में आया था जबकि उसने पिछली बार 2012-13 सत्र में 50 ओवर की विजय हजारे ट्रॉफी जीती थी। टीम ने एकमात्र सैयद मुश्ताक अली टी20 खिताब 2017-18 में जीता था। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रदीप सांगवान ने पिछले सत्र में टीम की अगुवाई की थी।

प्रमुख खबरें

India और Bangladesh व्यापार बढ़ाने के लिए बनाएंगे संयुक्त Joint Task Force

West Bengal: पुलिस पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में AJUP नेता नसीम शेख गिरफ्तार

Manoj Sinha ने SMVDSB बैठक में कटरा के International Museum of Goddess की समीक्षा की

यूपी में आंबेडकर की 151 मूर्तियां क्षतिग्रस्त, केवल 14 गिरफ्तारियां: Akhilesh Yadav