Former IPS officer Chahal से 8.10 करोड़ की Cyber Fraud Case में संगठित गिरोह का भंडाफोड़

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 02, 2026

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी अमर सिंह चहल से 8.10 करोड़ रुपये की ठगी के मामले की जांच में एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का पता चला है, जिसका सरगना दुबई से संचालन कर रहा था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पटियाला रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) कुलदीप सिंह चहल ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में बताया कि ठगी से जुड़े विभिन्न बैंक खातों में 3.50 लाख रुपये फ्रीज किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इस मामले में ठाणे और मुंबई से दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य से पूछताछ की जा रही है। मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

डीआईजी ने बताया कि जांच में एक सुव्यवस्थित साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जिसका सरगना दुबई से संचालन कर रहा था। आरोपियों ने फर्जी ऑनलाइन निवेश मंच, डिजिटल संचार माध्यमों और कई सिम कार्ड का इस्तेमाल कर पंजाब और अन्य राज्यों के लोगों को ठगी का शिकार बनाया।

प्रमुख खबरें

Bihar MLC Election में Neeraj Kumar बनाम Anant Singh, सुलह कराने उतरे Lalan Singh

Vande Bharat Express ने 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पार किए Chenab और Anji पुल

Pitru Paksha पर Gaya में Pind Daan का महत्व, Patna से यात्रा रूट और पूजा के नियम

LPU उपद्रव के बाद 10 दिनों के लिए फिजिकल क्लासेज सस्पेंड, 9 आरोपी गिरफ्तार