कर्नाटक के पूर्व सीएम कुमारस्वामी ने मेकेदातु मुद्दा नहीं उठाने के लिए भाजपा पर साधा निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2021

बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने पार्टी की आंतरिक कलह में उलझे रहने के कारण मेकेदातु जलाशय परियोजना का मुद्दा नहीं उठाने के लिए सत्तारूढ़ भाजपा पर शुक्रवार को निशाना साधा। सिलसिलेवार ट्वीट में कुमारस्वामी ने कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने परियोजना को रोकने के लिए हाल में कदम उठाए थे जो कि कर्नाटक के हितों के खिलाफ है। जद (एस) नेता ने कहा, ‘‘मेकेदातु जलाशय के साथ-साथ कावेरी नदी के संबंध में तमिलनाडु सरकार के कदम कर्नाटक के हितों के खिलाफ है।’’ जद (एस) नेता ने कहा, ‘‘राज्य की भाजपा सरकार को ऐसे मुद्दों पर गौर करना चाहिए लेकिन वह तो आंतरिक कलह से जूझ रही है।’’

इसे भी पढ़ें: कोरोना से भारत में हुई तबाही के लिए ट्रंप ने चीन को बताया जिम्मेदार, कहा- देना चाहिए हर्जाना

इससे भाजपा का वह दावा भी गलत साबित हो गया कि केंद्र और राज्य में एक पार्टी की सरकार रहने से स्वर्ग बन जाएगा। ’’ उन्होंने तमिलनाडु सरकार से मेकेदातु परियोजना को अनुमति देने की अपील करते हुए कहा कि इससे तमिलनाडु के हितों को नुकसान नहीं पहुंचेगा।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर