जेडीएस नेता और कर्नाटक के पूर्व मंत्री अमरनाथ शेट्टी का 80 साल में निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 27, 2020

मंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व मंत्री और जनता दल (एस) के वरिष्ठ नेता अमरनाथ शेट्टी का सोमवार को उम्र संबंधी बीमारियों की वजह से निधन हो गया। शेट्टी 80 साल के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं। ईमानदार नेता के तौर पर पहचाने जाने वाले शेट्टी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1965 में की थी।

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने देश बदला, अब दिल्ली बदलनी है: अमित शाह

 

वह मूदबिद्री निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार ... 1983, 1987 और 1994 में विधायक निर्वाचित हुए। वह जनता दल सरकार में पर्यटन एवं धार्मिक मंत्री थे। बाद में लगातार दो बार कांग्रेस के उम्मीदवार से हारने के बाद उन्होंने इस सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव काम के आधार पर लड़ा जाएगा, न कि जाति या धर्म के आधार पर: केजरीवाल

प्रमुख खबरें

Rajasthan के झालावाड़ में रिश्तेदार ने 19 साल के किशोर की हथौड़ा मार कर हत्या की

Haryana HBSE Class 12th Result: हरियाणा बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी, लड़कियों ने मारी बाजी, ऐसे देखे रिजल्ट

Newsroom | Iraq Law Criminalising Same-Sex Marriage | इराक में अब समलैंगिक संबंध बनाना होगा अपराध, नहीं चलेगा पत्नियों की अदला-बदली का खेल, कानून हुए सख्त

5 Gboard टिप्स और ट्रिक्स जो टाइपिंग को आसान बनाते हैं, जानें इनका यूज