संविधान में कोई बदलाव नहीं होगा, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम चव्हाण बोले- प्रधानमंत्री की टिप्पणी हमारे लिए नीतिगत मामले की तरह

By अभिनय आकाश | Apr 25, 2024

बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद अशोक चव्हाण ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने साफ कह दिया है कि भारत के संविधान में कोई बदलाव नहीं होगा। चव्हाण ने यह टिप्पणी अपने गृह जिले नांदेड़ में मीडिया से बात करते हुए की है। शुक्रवार को महाराष्ट्र की सात अन्य लोकसभा सीटों के साथ मतदान होगा। चव्हाण ने कहा कि हमारी पार्टी के शीर्ष नेता और प्रधान मंत्री मोदी ने स्पष्ट रूप से बताया है कि संविधान में कोई बदलाव नहीं होगा। प्रधानमंत्री की टिप्पणी हमारे लिए एक नीतिगत मामले की तरह है।

इसे भी पढ़ें: शरद पवार ने पीएम मोदी के बयान को बताया शर्मनाक, कहा- उनके विचार से देश की एकता को ठेस पहुंच सकती है

वह स्पष्ट रूप से भाजपा के उत्तर कन्नड़ लोकसभा सदस्य अनंत कुमार हेगड़े की मार्च में संविधान पर की गई विवादास्पद टिप्पणी का जिक्र कर रहे थे। देश के संविधान में बदलाव लाने की बात करने वालों को बीजेपी से लोकसभा चुनाव लड़ने का टिकट नहीं मिला। मुझे लगता है कि यह कर्नाटक में हुआ। किसी व्यक्ति की राय मायने नहीं रखती। मेरी पार्टी के शीर्ष नेता इस बारे में क्या कहते हैं, यह हमारे लिए अधिक महत्वपूर्ण है।

प्रमुख खबरें

Love Horoscope For 24 August 2026 | आज का प्रेम राशिफल 24 अगस्त 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Pakistan Terrorist Attack | खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाकर्मियों की जांच चौकी पर बड़ा आतंकी हमला, दो जवानों की मौत

Himachal Weather: भारी बारिश से 125 सड़कें बंद, मंडी जिले में सबसे अधिक असर

Himachal के Sirmaur में दो बच्चों की कुंड में डूबने से मौत, तीन को बचाया गया