पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कोरोना महामारी में सहायता के लिए विधायक निधि से दिए 20 लाख रूपए

By दिनेश शुक्ल | Apr 15, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष, मीडिया प्रभारी व पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कोरोना महामारी की भयावह स्थिति को देखते हुए अपनी विधायक निधि से 20 लाख रूपए दिए है। 20 लाख रूपए की राशि जारी करने के बाद उन्होंने जन प्रतिनिधियों से भी आवाहन किया कि वह भी कोरोना महामारी के इस मुश्किल दौर में मरीजों की सहायता के लिए कदम बढाए। जीतू पटवारी ने दो अलग-अलग पत्रों के माध्यम से जिला कलेक्टर इंदौर को अपनी विधायक निधि से राधा स्वामी सत्संग ब्यास में बनने जा रहे कोविड सेंटर में उपकरण खरीदी के लिए 10 लाख रूपए की राशि जारी की तो वही कोविड मरीजों के उपचार में काम आने वाली ऑक्सीजन, जीवन रक्षक दवाओं और वेंटिलेटर्स खरीदी के लिए 10 लाख की राशि अलग से जारी की है।

इसे भी पढ़ें: राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा का शिवराज सरकार पर निशाना,कहा- ज्वालामुखी फटेगा एक दिन

जीतू पटवारी ने कहा कि कोरोना महामारी के इस दौर में अगर हम पीड़ित मानवता की सेवा कर पाए तो यह एक बड़ी बात होगी। जिसके लिए हम रात दिन एक करने को तैयार है और पार्टी भावना से आगे बढक़र हम जिला प्रशासन और सरकार का सहयोग करना चाहते है और कर रहे है। हमारे शहर, प्रदेश और देश जल्द से जल्द इस महामारी से पार पाए यह हम भगवान से प्रार्थना करते है और जब भी लोगों को हमारी आवश्यकता लगी तब हम उनकी सेवा में खड़े है। उन्होंने बताया कि विधायक निधि से 20 लाख रूपए जारी करने के बाद वह मन में संतोष व्यक्त कर रहे है कि यह पैसा मानव सेवा के काम आएगा और लोग कोरोना संक्रमण बचाव में यह राशि सहायक सिद्ध होगी।

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR